फीचर्ड
व्यापारियों के हितों से कोई समझौता नहीं, सुरक्षा देना शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी - लोकेश अग्रवाल
व्यापारियों कोएकजुटता होना बड़ी उपलब्धि हैसम्मानित हुई विभूतियां
बस्ती। बस्ती जिले के उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश का शपथ ग्रहण, व्यापारी सम्मान एवं पत्रकार सम्मान समारोह मंगलवार को हाईवे स्थित एक होटल के सभागार में भव्यता के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी समुदाय किसी भी राष्ट्र की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। संगठन व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी कीमत पर व्यापारी हितों से समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करना शासन-प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में बस्ती मंडल के संरक्षक राना दिनेश प्रताप सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन व्यापारियों की हर छोटी-बड़ी समस्या के समाधान के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने व्यापारियों से निडर होकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बस्ती मंडल प्रभारी हरिमूर्ति सिंह मनोज ने संगठन के व्यापारी हितों के संकल्प को दोहराते हुए सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
जिला अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के नेतृत्व में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और व्यापारी हितों की प्रभावी पैरवी कर रहा है। उन्होंने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में सभी पदाधिकारियों, व्यापारियों और पत्रकारों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी की गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की भव्यता और बढ़ गई।
समारोह के दौरान संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई तथा व्यापारियों और पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शक्ति शरण उपाध्याय, प्रवीण सिंह, कुलदीप श्रीवास्तव, अमन गुप्ता, अजय कुमार गुप्ता, राणा महेंद्र प्रताप, किशन सिंह, रत्नाकर श्रीवास्तव, आलोक कुमार दुबे, सत्येंद्र श्रीवास्तव, भरत राम उर्फ बबलू, धर्म प्रकाश श्रीवास्तव, बृजनंदन दास मिश्र, राजेश सिंह, महेंद्र कुमार गुप्ता, संजय सिंह, धीरेंद्र कुमार सिंह, वंदना वर्मा, सौरभ श्रीवास्तव, संध्या गोस्वामी, राजेंद्र प्रसाद साहू, जितेंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुमार, विश्वनाथ, सुनील कुमार गुप्त, उद्योग मंच बस्ती के जिला अध्यक्ष कमलेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
breaking news swatantra prabhat स्वतंत्र प्रभात basti news uttar pradesh news बस्ती Rana Dinesh Pratap Singh Economic Growth Rakesh Singh व्यापारी सम्मेलन Business Community Lokesh Agrawal Udyog Vyapar Pratinidhi Mandal Trader Welfare Vyapari Samman Oath Taking Ceremony Trade Organization Merchant Security Uttar Pradesh Traders Journalist Honour Business Leadership Harimurti Singh Manoj Vyapari Ekta Trade Rights Business Protection


Comments