घर में घुसकर मारपीट का आरोप, दो घायल; बुजुर्ग के सिर में गंभीर चोट

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

हलिया मीरजापुर। 

संवाददाता प्रवीण तिवारी

मीरजापुर।ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के महुगढ़ी ( पुरानी बाजार) गांव में शनिवार रात लगभग 9.30 बजे कथित रूप से कुछ लोगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में 75 वर्षीय रमाशंकर केसरी तथा महेंद्र केसरी गंभीर रूप से घायल हो गए।

पीड़ित पक्ष के अनुसार, रामचंद्र केसरी पुत्र शंकर लाल, गोपीचंद केसरी पुत्र शंकर लाल, राम लखन पुत्र शंकर लाल तथा अंकित कुमार पुत्र राम लखन पर आरोप है कि वे घर में घुस आए और टागा, लाठी-डंडे तथा पत्थरों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमले के दौरान 75 वर्षीय रमाशंकर केसरी के सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे वे मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। महेंद्र केसरी को भी चोटें आईं।

₹500 की रिश्वत पर जताई थी चिंता, अब ₹1 करोड़ के कथित रिश्वत मामले में IPS अधिकारी का नाम चर्चा में Read More ₹500 की रिश्वत पर जताई थी चिंता, अब ₹1 करोड़ के कथित रिश्वत मामले में IPS अधिकारी का नाम चर्चा में


घटना की सूचना तत्काल यूपी-112 पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हलिया भेजा गया।

शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे बेटे को पिता ने डांटा, चाकू से गर्दन पर किया वार Read More शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे बेटे को पिता ने डांटा, चाकू से गर्दन पर किया वार


इस मामले में ड्रमंडगंज थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

चुनार के नयनागढ़ पैलेश में स्वतंत्रता दिवस की रही धूम ध्वजारोहण कर  किया गया राष्ट्रगान    Read More चुनार के नयनागढ़ पैलेश में स्वतंत्रता दिवस की रही धूम ध्वजारोहण कर  किया गया राष्ट्रगान  

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें