बकुलहर मठ के पर्चाधारियों को जमीन पर कब्जा देना होगा
24 साल से बकुलहर मठ की जमीन पर 399 पर्चाधारियों को पर्चा मिला हुआ है।
बेतिया।बकुलहर मठ के पर्चाधारियों की आम सभा डुमरा में किसान नेता म. वहीद की अध्यक्षता में हुई।सभा को संबोधित करते हुए भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की बिहार राज्य सचिव मंडल सदस्य प्रभुराज नारायण राव ने कहा कि मोदी सरकार किसानों की जमीनों को छीन कर कारपोरेट को दे देना चाहती है। भूमिहीनों को 5 डिसमिल आवासीय जमीन योजना को लागू नहीं कर रही है।24 साल से बकुलहर मठ की जमीन पर 399 पर्चाधारियों को पर्चा मिला हुआ है।लेकिन अभी तक दलित वर्ग के गरीबों को कब्जा नहीं दिया गया है।बिहार सरकार और जिला प्रशासन भी उदासीन दिख रही है।हमें एकजुट होकर संघर्ष के बल जमीन पर कब्जा करना है।
सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला सचिव चाँदसी प्रसाद यादव ने पर्चाधारियों को चनपटिया अंचलाधिकारी को घेरने का आह्वान किया।सभा को किसान सभा के जिला सचिव प्रकाश कुमार वर्मा ने कहा कि किसान सभा पर्चाधारियों को जमीन पर कब्जा दिला कर ही दम लेगा।सभा को छरदवाली के म. सहीम,छोटा गोपालपुर के रामबढाई पासवान, बड़ा गोपालपुर के हरेश दास,डुमरा के अमीका राम,हरिहरपुर के खिरोधन राम बकुलहर के विश्राम राम,फत्तेपुर के भरत राम ,म. बबलू आदि ने संबोधित किया।


Comments