मिट्टी गिराते समय ट्रैक्टर ट्राली के कुचलने से श्रमिक की हुई मौत

Mirzapur Swatantra Prabhat Picture
Published On

हलिया मीरजापुर। 

संवाददाता प्रवीण तिवारी

मीरजापुर।ड्रमंडगंज क्षेत्र के गलरिया गांव में बुधवार सुबह नौ बजे के करीब मिट्टी लदे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से श्रमिक की मौत हो गई।गलरिया गांव निवासी 63 वर्षीय श्रमिक पगल धरकार अपने घर के पास जेसीबी मशीन लगवाकर खेत में ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी का पटान करवा रहे थे।खेत पर मिट्टी लेकर पहुंचे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से पगल धरकार की मौत हो गई।

 

जान पर खेलकर बचाई चार लोगों की जान, धाम चौकी प्रभारी ने  सम्मानित करने के लिए प्रोत्साहन राशि देने के लिए किया घोषणा Read More जान पर खेलकर बचाई चार लोगों की जान, धाम चौकी प्रभारी ने  सम्मानित करने के लिए प्रोत्साहन राशि देने के लिए किया घोषणा

थाना लालगंज पुलिस द्वारा ट्रक में क्रूरता पूर्वक बान्धकर वध हेतु ले जाए जा रहे 28 राशि गोवंश बरामद, 01 शातिर गो-तस्कर अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार Read More थाना लालगंज पुलिस द्वारा ट्रक में क्रूरता पूर्वक बान्धकर वध हेतु ले जाए जा रहे 28 राशि गोवंश बरामद, 01 शातिर गो-तस्कर अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार

श्रमिक की मौत से परिजन रोने बिलखने लगे। मृतक के पुत्र रवि की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की जांच में जुट गई।दी गई तहरीर में मृतक के पुत्र ने बताया कि खेत में मिट्टी गिरा रहे अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही पूर्वक व तेज गति से ट्रैक्टर चलाते हुए

गोरखपुर ; रामगढ़ताल में युवक का शव मिलने से सनसनी, पत्नी ने साढ़ू पर जताया शक Read More गोरखपुर ; रामगढ़ताल में युवक का शव मिलने से सनसनी, पत्नी ने साढ़ू पर जताया शक

 

पिता को टक्कर मारते हुए कुचल दिया। जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अज्ञात ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्राली को ट्रैक्टर मालिक वीरेंद्र कोरी के घर खड़ा कर भाग निकला।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है घटना की जांच की जा रही है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें