सीसीटीवी फुटेज ने खोले हिरासत में मौत के राज 

हाजत से निकलने की नाकाम कोशिश के बाद बिट्टू ने लगाई फांसी

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

सुपौल, स्वतंत्त्र प्रभात संवाददाता

सुपौल जिले के जदिया थाना हाजत में बंद बिट्टू कुमार की मौत को लेकर उठ रहे सवालों और परिजनों द्वारा लगाए जा रहे हत्या के आरोपों के बीच सीसीटीवी फुटेज ने कई अहम तथ्यों से पर्दा उठा दिया है। गुरुवार को पुलिस ने हाजत में लगे सीसीटीवी फुटेज को दिखाया। पुलिस के अनुसार वरीय अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद जब हाजत में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली गई,तो उसमें पूरी घटना कैद मिली। फुटेज के अनुसार,बिट्टू पहले हाजत से बाहर निकलने की कोशिश करता दिखाई देता है। वह वेंटिलेटर के रास्ते हाजत से भागने का प्रयास करता है और इसके लिए हाजत की ग्रिल पर चढ़कर एक-दो नहीं,बल्कि तीन बार बाहर निकलने की कोशिश करता है। हालांकि हर बार उसे असफलता हाथ लगती है और वह नीचे गिर जाता है।

काफी देर तक छटपटाने और बाहर निकलने में नाकाम रहने के बाद बिट्टू शांत हो जाता है। फुटेज के अनुसार वह पानी पीने के बाद कुछ समय तक सिर के नीचे आराम करता हुआ दिखाई देता है। इसके बाद उसके व्यवहार में बदलाव नजर आता है। मौका पाकर वह कंबल के किनारे की पट्टी को दांतों से काटकर रस्सीनुमा आकार देता है और हाजत की ऊपरी ग्रिल में उसे बांधने लगता है। सीसीटीवी  रिकॉर्डिंग में दिखाई देरहा  है कि आसपास किसी पुलिसकर्मी की मौजूदगी नहीं होने का एहसास होने पर उसने तेजी से फंदा तैयार किया। इसके बाद गले में फंदा डालकर उसे कस लिया और धीरे-धीरे अपने पैरों का सहारा हटाने लगा।

कुछ क्षणों तक उसकी छटपटाहट कैमरे में कैद होती है,लेकिन थोड़ी देर बाद उसकी गतिविधियां पूरी तरह थम जाती हैं। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद घटना को लेकर चल रही कई अटकलों पर विराम लग गया है। हालांकि मृतक के परिजन अब भी पुलिस की भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं,वहीं मामले की जांच जारी है और प्रशासन पूरे घटनाक्रम की विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

बांकीपुर में बीजेपी का बड़ा दांव Read More बांकीपुर में बीजेपी का बड़ा दांव

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें