सुपौल में फॉर्मर रजिस्ट्री को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण

कैंप मोड में कार्य करने का निर्देश

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात | पटना , बिहार ब्यूरो
 प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश
 

सुपौल जिले के सभी रैयत कृषकों का फॉर्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने को लेकर मंगलवार को नगर भवन में एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी सावन कुमार ने की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी फॉर्मर रजिस्ट्री आईडी धारक कर्मी प्रतिदिन निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इस कार्य को कैंप मोड में संचालित किया जाए ताकि अधिक से अधिक किसानों का समय पर निबंधन हो सके। अंचलाधिकारियों को अपने स्तर से नियमित समीक्षा करने तथा सभी संबंधित कर्मियों को विभागीय निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से कार्य निष्पादित करने का निर्देश दिया गया।सुपौल में फॉर्मर रजिस्ट्री को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण

जिलाधिकारी ने जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम गठित करने का भी निर्देश दिया। साथ ही जिला कृषि पदाधिकारी को प्रतिदिन शाम 4:30 बजे तक प्रगति की समेकित रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया।सुपौल में फॉर्मर रजिस्ट्री को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी, सभी अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, सहायक निदेशक बीज उत्पादन, उप परियोजना निदेशक आत्मा, अंचलाधिकारी, राजस्व अधिकारी, सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, हल्का कर्मचारी, किसान सलाहकार, विकास मित्र, पंचायत रोजगार सेवक, पंचायत कार्यपालक सहायक, इंदिरा आवास सहायक, बंदोबस्त अमीन, कानूनगो एवं राजस्व कर्मचारी सहित अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें