गोरखपुर ; रामगढ़ताल में युवक का शव मिलने से सनसनी, पत्नी ने साढ़ू पर जताया शक

पोस्टमार्टम में डूबने से मौत की पुष्टि, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

गोरखपुर -ब्युरो  कार्यालय (उत्तर प्रदेश)

गोरखपुर। कैंट थाना क्षेत्र स्थित रामगढ़ताल में शनिवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। तालाब में शव उतराता देख मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। प्रारंभिक जांच के दौरान शव की पहचान नहीं हो सकी, जिसके बाद पुलिस ने उसे जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया।

इसी बीच एक महिला अपने पति के लापता होने की सूचना देने कैंट थाने पहुंची। पुलिस द्वारा मोर्चरी में रखे शव को दिखाए जाने पर महिला ने उसकी पहचान अपने पति रोहित साहनी (36) पुत्र हरिश्चंद्र साहनी निवासी तुर्कमानी टोला, मोहद्दीपुर के रूप में की। पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

परिजनों के अनुसार रोहित साहनी घर पर सिलाई का कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी पत्नी पिंकी साहनी ने बताया कि गुरुवार शाम किसी घरेलू बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई थी। इसके बाद रोहित नाराज होकर घर से निकल गए थे। जब देर रात तक वह वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा था। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां खोजबीन के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका।

शारदीय खरीफ महाअभियान 2026 बना रस्म अदायगी, किसान रहे नदारद, विभागीय कर्मियों से भरी  प्रशिक्षण शिविर की कुर्सी Read More शारदीय खरीफ महाअभियान 2026 बना रस्म अदायगी, किसान रहे नदारद, विभागीय कर्मियों से भरी  प्रशिक्षण शिविर की कुर्सी

शनिवार सुबह रामगढ़ताल में शव मिलने की सूचना के बाद मामले का खुलासा हुआ। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
मृतक की पत्नी पिंकी साहनी ने अपने साढ़ू पर संदेह व्यक्त करते हुए कहा कि उनके पति की मौत के पीछे उसका हाथ हो सकता है। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

स्वतंत्र प्रभात श्पेशल :  डिजिटल क्रांति के बीच मंडराया साइबर ठगी का साया Read More स्वतंत्र प्रभात श्पेशल :  डिजिटल क्रांति के बीच मंडराया साइबर ठगी का साया

सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी कैंट अरुण कुमार एस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत पानी में डूबने से होने की पुष्टि हुई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है तथा परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों सहित सभी बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

गोरखपुर ग़ोला में रात के अंधेरे में सेंधमारी, लाखों के जेवर और नकदी लेकर फरार हुए चोर Read More गोरखपुर ग़ोला में रात के अंधेरे में सेंधमारी, लाखों के जेवर और नकदी लेकर फरार हुए चोर

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें