ऑडी पदाधिकारी और चौकीदार के निलंबित,थानाध्यक्ष पर भी गाज की तैयारी

एसपी ने डीआईजी को भेजीथानाध्यक्ष के  निलंबन की अनुशंसा परिजन बोले- सभी दोषियों पर हो कार्रवाई

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

सुपौल स्वतंत्त्र प्रभात संवाददाता

सुपौल जिले के  जदिया थाना हाजत में बंद युवक बिट्टू कुमार की फंदे से लटककर हुई मौत के मामले में पुलिस  की कार्रवाई  तेज होती जा रही है। प्रारंभिक जांच के आधार पर पहले ड्यूटी पर तैनात ऑडी पदाधिकारी और चौकीदार को निलंबित किया गया, वहीं अब थानाध्यक्षनंद किशोर नंदन  के खिलाफ भी कार्रवाई की तलवार लटक गई है।पुलिस अधीक्षक शरथ आर.एस. ने बुधवार को कार्रवाई करते हुएघटना के समय  ड्यूटी पर तैनात ऑडी पदाधिकारी एसआई सोभरन कुमार एवं चौकीदार अनमोल कुमार पासवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्रारंभिक जांच में दोनों पर ड्यूटी के दौरान गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगा है।

बताया  जा रहा है कि इसी लापरवाही के कारण हिरासत में बंद युवक की जान चली गई। एसपी शरथ आर एस  ने जदिया थानाध्यक्ष नंदकिशोर नंदन के निलंबन के लिए डीआईजी को अनुशंसा भेज दी है। ऐसे में थानाध्यक्ष के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई तय मानी जा रही है। गुरुवार को प्रतिक्रिया देते हुए एसपी शरथ आर.एस. ने बताया किमंगलवार की रात  ड्यूटी पर तैनात एसआई सोभरन कुमार और एक चौकीदारअनमोल कुमार पासवान  को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही थानाध्यक्ष के निलंबन के लिए डीआईजी  को अनुशंसा भेज दी गई है।

इधर, मृतक बिट्टू कुमार के परिजन अब भी न्याय की उम्मीद लगाए हुए हैं। उनका कहना है कि जब तक घटना के सभी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक उन्हें न्याय नहीं मिल सकेगा। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाने की मांग की है।वहीं क्षेत्र के लोगों की नजर अब पुलिस विभाग की अगली कार्रवाई और पोस्टमार्टम जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई है।

मुख्यमंत्री योगी के संभावित आगमन से गोविंद साहब धाम में हलचल तेज, तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू Read More मुख्यमंत्री योगी के संभावित आगमन से गोविंद साहब धाम में हलचल तेज, तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू

लोगों का मानना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इस चर्चित मामले की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।इस बीच प्रशासनिक स्तर पर भी कुछ फेरबदल किए गए हैं। जदिया थाना में पदस्थापित मुंशी मनोज कुमार का तबादला पुलिस केंद्र, सुपौल कर दिया गया है। वहीं एसआई रिंकी कुमारी को निर्मली थाना स्थानांतरित किया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों अधिकारी लंबे समय से जदिया थाना में कार्यरत थे, जिसके आधार पर यह नियमित प्रशासनिक कार्यबाही की गई है।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र की जयंती 5 अगस्त को Read More पूर्व केन्द्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र की जयंती 5 अगस्त को

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार