किसान और देश का विकास ही इफको का संकल्प।

वर्तमान कृषि की दशा व दिशा बदलने के लिए  इफको के उत्पादों को सुलभ रूप से देश के हर कोने में किसानों के पास पहुंचने में इफको ई- बाजार का बहुत योगदान है। 

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात।
 
ब्यूरो प्रयागराज 
 
वर्तमान कृषि की दशा व दिशा बदलने के लिए  इफको के उत्पादों को सुलभ रूप से देश के हर कोने में किसानों के पास पहुंचने में इफको ई- बाजार का बहुत योगदान है। 
 
उक्त बातें श्री एन.के.भाटिया, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर इफको ई बाजार लिमिटेड नई दिल्ली विपणन ने बतौर विशिष्ट अतिथि,  इफको ई बाजार पूर्वी उत्तर प्रदेश के 36 बिक्री अधिकारियों की प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक के दौरान कहीं।  कार्यक्रम का प्रारंभ  "किसान और देश का विकास ही इफको का संकल्प" के भाव के साथ दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  श्री पी.के. सिंह , इकाई प्रमुख इफको फूलपुर इकाई ने सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया एवं प्रोत्साहित करते हुए कहा की इफको गुणवत्तापूर्ण उर्वरक को बनाने में जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रही है ।  इफको जैसा विश्वास सभी के एक साथ प्रयास से ही बनता है।  
 
इसी क्रम में कॉर्डेट फूलपुर के प्रधानाचार्य डॉ डी.के. सिंह ने तकनीकी सत्र में  इफको के स्मार्ट उर्वरकों नैनो यूरिया प्लस, नैनों  डीएपी , नैनो कापर, नैनो जिंक एवं विभिन्न जल विलय उर्वरकों  के प्रयोग की तकनीकी जानकारी दी। वर्तमान कृषि में मिट्टी के स्वास्थ्य के की बात कहते हुए कहा की मिट्टी में जीवांश कार्बन की मात्रा को बढ़ाने के लिए कार्य करना होगा। इसके लिए किसान भाइयों को कार्बनिक खादों, हरी खाद,जैव उर्वरकों एवं जैव अपघटकों के प्रयोग को जिम्मेदारी पूर्वक बताना होगा । किसान भाइयों को प्रेरित करना होगा कि वे अपनी मिट्टी की जांच कर के मृदा कार्ड के आधार पर संतुलित उर्वरकों का प्रयोग सुनिश्चित करें  ताकि आत्मनिर्भर कृषि से आत्मनिर्भर भारत की ओर कदम बढ़ाया जा सके। कृषि में जैव उर्वरकों के प्रयोग को प्रोत्साहित करने की जरूरत है ताकि मिट्टी में मित्र जीवों की संख्या मे वृद्धि हो और सस्ती एवं टिकाऊ खेती का रास्ता बने।
 
 इस अवसर पर  इफको ई बाजार लिमिटेड के श्री अमरदीप तिवारी, आलोक कुमार यादव , कार्डेट फूलपुर के श्री राजेश कुमार सिंह, मुकेश तिवारी , अमित कुमार सहित कॉरडेट टीम उपस्थित रही। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों को कोरडेट की गतिविधियों से परिचित कराया गया एवं विभिन्न इकाइयों का भ्रमण भी कराया गया  साथ ही इफको नैनो यूरिया संयंत्र एवं  यूरिया संयंत्र का भ्रमण कराया गया।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें