सिद्धार्थनगर में छत पर सोए हुए युवक की गला रेतकर हत्या : पुलिस ने चार को हिरासत में लिया

जिले के मोहाना थाना क्षेत्र के ग्राम दुल्हा सुमाली  के टोला पिपरहवा गांव में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। मकान के छत पर सो रहे 23  वर्षीय युवक की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी।

Abhinav Shukla Picture
Published On

सिद्धार्थनगर । जिले के मोहाना थाना क्षेत्र के ग्राम दुल्हा सुमाली  के टोला पिपरहवा गांव में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। मकान के छत पर सो रहे 23  वर्षीय युवक की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी।
 बुधवार सुबह खून से सना शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मुंबई से एक सप्ताह पहले पहले लौटा था 23 वर्षीय युवक पिपरहवा गांव निवासी मुकेश (23) पुत्र रामदेव जीविकापार्जन के लिए मुंबई में रहता था। करीब एक सप्ताह पहले ही वह घर लौटा था। स्वजन के अनुसार मंगलवार रात वह प्रतिदिन की तरह भोजन करने के बाद घर की छत पर सोने चला गया था। सुबह पड़ोसी जब अपने मकान की छत पर पहुंचे तो मुकेश को खून से लथपथ पड़ा देखा।
 यह दृश्य देखकर उन्होंने शोर मचाया। सूचना मिलते ही स्वजन छत पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।घटना की खबर फैलते ही गांव में बड़ी संख्या में लोग जुट गए। हत्या की सूचना पर मोहाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में युवक की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर किए जाने की आशंका जताई जा रही है।।नेपाल सीमा के निकट हुई इस वारदात ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस पारिवारिक, सामाजिक और अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

 इस मामले में मोहाना थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि युवक का शव उसके घर की छत पर खून से लथपथ अवस्था में मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। नामजद तहरीर मिली है । चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।





क्राइम न्यूज़ हत्या का मामला स्वतंत्र प्रभात ब्रेकिंग न्यूज़ सिद्धार्थनगर युवक की हत्या कानून व्यवस्था ग्रामीणों में आक्रोश पोस्टमार्टम गांव में दहशत उत्तर प्रदेश समाचार पूछताछ जारी सिद्धार्थनगर समाचार पुलिस जांच पुलिस कार्रवाई अपराध नियंत्रण अपराध समाचार ताजा खबर न्याय की मांग जांच जारी सनसनीखेज वारदात मोहाना थाना सिद्धार्थनगर न्यूज हत्या की वारदात नामजद तहरीर नेपाल सीमा युवक का शव बरामद हत्या कांड हत्या की जांच पिपरहवा गांव दुल्हा सुमाली मुकेश रामदेव धारदार हथियार से हत्या गला रेतकर हत्या छत पर सो रहे युवक की हत्या मोहाना पुलिस हिरासत में आरोपी ग्रामीण क्षेत्र में हत्या खून से लथपथ शव रहस्यमयी हत्या सीमावर्ती क्षेत्र मोहाना क्षेत्र सनसनी फैलाने वाली घटना

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें