नहर मार्ग की सड़क ग्रामीणों और राहगीरों के लिए बनी है जोख़िम

नहर की पटरी पर बनाई गई सड़क की दुर्दशा ऐसी कि जगह जगह बने हैं एक एक फिट गहरे गड्ढे, लेकिन जिम्मेदार आंख पर पट्टी और सिर पर बर्फ रखकर गहरी निद्रा में।

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

अम्बेडकर नगर।

नहर की पटरी पर बनाई गई सड़क की दुर्दशा ऐसी कि जगह जगह बने हैं एक एक फिट गहरे गड्ढे, लेकिन जिम्मेदार आंख पर पट्टी और सिर पर बर्फ रखकर गहरी निद्रा में चले गए हैं। कोई भी जिम्मेदार अधिकारी चाहे वह लोक निर्माण विभाग का हो या नहर विभाग का हो किसी को आम जनमानस की समस्या से कोई सरोकार नहीं।

सरकार आए दिन सड़क एवं विकास कार्यों को लेकर निर्देश देती रहती है लेकिन अम्बेडकर नगर के अधिकारियों के कानों में जूं नहीं रेंगता। ये अधिकारी अंधे बहरे व्यक्ति की तरह न तो देखने की आवश्यकता समझते है न ही सुनने की।

IMG20260518085628

किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा, त्वरित निस्तारण के निर्देश Read More किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा, त्वरित निस्तारण के निर्देश

ऐसे ही विभागीय अनदेखी का शिकार शारदा सहायक नहर की पटरी पर जमुनीपुर से अरिया तक बनी हुई सड़क भी है। इस सड़क पर वर्तमान दिनों में ग्रामीण क्षेत्रों का कई हजार की संख्या में आम जनमानस आवागमन करता है और विभागीय अनदेखी का दंश झेलता रहता है।

फॉर्च्यून इंडिया की '100 मोस्ट पावरफुल वुमेन 2026' सूची में स्मृति ईरानी 18वें स्थान पर Read More फॉर्च्यून इंडिया की '100 मोस्ट पावरफुल वुमेन 2026' सूची में स्मृति ईरानी 18वें स्थान पर

बताते चलें कि जमुनीपुर से अरिया बाजार तक नहर की उत्तरी पटरी पर बनी सड़क काफी दिनों से विभागीय अनदेखी का दंश झेल रही है जिसका खामियां सीधे ग्रामीण, किसान और दूरदराज के राहगीर भुगत रहे हैं। इस सड़क में इसी 5 किलोमीटर की दूरी में लगभग सैकड़ों जगह गड्ढे बन गए हैं और कहीं कहीं सड़क पुरी तरह से ध्वस्त होकर धंस गई है। आम जनमानस के हित को देखते हुए इस सड़क का पुनर्निर्माण करवाया जाना नितांत आवश्यक है।

कटेश्वरपार्क मे महिलाओं से छेड़छाड़, एसपी से शिकायत Read More कटेश्वरपार्क मे महिलाओं से छेड़छाड़, एसपी से शिकायत

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार