बर्डपुर में पंचायत सहायकों ने एडीओ पंचायत को  ज्ञापन सौंपा

बर्डपुर ब्लॉक परिसर में बुधवार को एडीओ पंचायत को क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में कार्यरत पंचायत सहायकों ने चार सूत्री ज्ञापन सौंपकर समस्या समाधान कराने की मांग की।

Abhinav Shukla Picture
Published On

सिद्धार्थनगर। बर्डपुर ब्लॉक परिसर में बुधवार को एडीओ पंचायत को क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में कार्यरत पंचायत सहायकों ने चार सूत्री ज्ञापन सौंपकर समस्या समाधान कराने की मांग की।
 
पंचायत सहायकों ने कहा कि ग्राम पंचायत में प्रतिदिन काम करने वाले पंचायत सहायक पूरे दिन विभाग के निर्देश के क्रम में कार्य का संपादन करते हैं, उन्हें प्रतिदिन विभागीय काम के अलावा कोई अन्य कार्य करने का मौका नहीं मिलता। अल्प मानदेय मिलने से तमाम तरह की दुश्वारियां का सामना उन्हें करना पड़ता है।
 
इसलिए मानदेय को दैनिक कुशल मजदूरी के अनुसार धनराशि का निर्धारण किया जाए, साथ ही यह भी कहा कि मानदेय भुगतान में हो रही देरी की समस्या का भी निस्तारण हो और पंचायत सहायकों का शोषण बंद किया जाए। पंचायत सहायकों के निष्कासन में जिलाधिकारी की अनुमति अनिवार्य की जाए।
 
 इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष नसीम , मोहित पटेल,सत्येंद्र,रीना,
गोल्डी,सरिता,प्रमोद,अंशिका,नसीमा,अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
 
 
 
स्वतंत्र प्रभात पंचायत सहायक ग्राम पंचायत सिद्धार्थनगर ग्रामीण विकास एडीओ पंचायत ज्ञापन सौंपा उत्तर प्रदेश समाचार सिद्धार्थनगर समाचार स्थानीय खबर पंचायत व्यवस्था बर्डपुर ब्लॉक स्थानीय प्रशासन ताजा खबर पंचायत राज विभाग सिद्धार्थनगर न्यूज पंचायत विभाग अजय कुमार सरिता ग्राम विकास कर्मचारी हित अंशिका पंचायत सहायक संगठन पंचायत सहायकों का ज्ञापन पंचायत सहायकों की समस्याएं कर्मचारी आंदोलन मानदेय भुगतान ग्रामीण प्रशासन कर्मचारी अधिकार पंचायत कर्मचारी मानदेय बढ़ाने की मांग चार सूत्री मांग दैनिक कुशल मजदूरी पंचायत सहायक संघ पंचायत कर्मी पंचायत कर्मचारियों का शोषण जिलाधिकारी की अनुमति निष्कासन प्रक्रिया ब्लॉक अध्यक्ष नसीम मोहित पटेल सत्येंद्र रीना गोल्डी प्रमोद नसीमा पंचायत राज मानदेय भुगतान में देरी ब्लॉक कार्यालय पंचायत सेवाएं विकास खंड बर्डपुर

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें