इफको फूलपुर में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना में प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम का आयोजन 19 जून को।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO), क्षेत्रीय कार्यालय प्रयागराज द्वारा 19 जून, 2026 को अपराह्न 4:30 बजे इफको सभागार, फूलपुर, प्रयागराज में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो प्रयागराज।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO), क्षेत्रीय कार्यालय प्रयागराज द्वारा 19 जून, 2026 को अपराह्न 4:30 बजे इफको सभागार, फूलपुर, प्रयागराज में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन से आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम के साथ समन्वयित रहेगा, जिसमें देशभर के लाभार्थियों एवं नियोजकों को योजना के अंतर्गत प्रोत्साहन राशि वितरित की जाएगी। इस अवसर पर देशभर में लगभग ₹2,400 करोड़ की प्रोत्साहन राशि का वितरण किया जाएगा।
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना भारत सरकार की एक प्रमुख रोजगार-आधारित प्रोत्साहन योजना है, जिसका उद्देश्य रोजगार सृजन को बढ़ावा देना, रोजगार के औपचारीकरण को प्रोत्साहित करना तथा सामाजिक सुरक्षा के दायरे का विस्तार करना है।
योजना के अंतर्गत प्रथम बार रोजगार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को ₹15,000 तक का प्रोत्साहन प्रदान किया जाता है। वहीं अतिरिक्त रोजगार सृजित करने वाले नियोजकों को प्रति अतिरिक्त कर्मचारी ₹3,000 प्रति माह तक का प्रोत्साहन दिया जाता है।
यह योजना 1 अगस्त 2025 से प्रभावी है तथा इसके लिए कुल ₹99,446 करोड़ का प्रावधान किया गया है। योजना के माध्यम से दो वर्षों में 3.5 करोड़ से अधिक रोजगार अवसरों के सृजन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिनमें लगभग 1.92 करोड़ प्रथम बार रोजगार प्राप्त करने वाले युवा शामिल हैं। अब तक देशभर में इस योजना के माध्यम से लगभग 15 लाख लाभार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो चुके हैं।
कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रतिष्ठानों, नियोजकों, कर्मचारियों, श्रम एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधियों तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों की सहभागिता रहेगी। यह योजना रोजगारोन्मुख विकास, औपचारिक रोजगार के विस्तार तथा सामाजिक सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
स्वतंत्र प्रभात प्रयागराज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकारी योजना भारत सरकार औद्योगिक विकास नई दिल्ली कर्मचारी भविष्य निधि संगठन उत्तर प्रदेश समाचार प्रयागराज समाचार रोजगार अवसर युवा रोजगार ताजा खबर प्रयागराज न्यूज फूलपुर रोजगार योजना युवा सशक्तिकरण सामाजिक सुरक्षा रोजगार सृजन आर्थिक विकास कर्मचारी हित कर्मचारी कल्याण श्रमिक हित रोजगार अभियान श्रम विभाग सामाजिक सुरक्षा योजना फूलपुर समाचार लाभार्थी योजना विकसित भारत ईपीएफओ EPFO प्रयागराज प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना PM-VBRY इफको सभागार विज्ञान भवन प्रोत्साहन राशि औपचारिक रोजगार प्रथम रोजगार नियोजक प्रोत्साहन कर्मचारी लाभ श्रम एवं रोजगार उद्योग जगत रोजगार प्रोत्साहन योजना ₹15000 प्रोत्साहन नियोजक सहायता रोजगार विकास रोजगार विस्तार रोजगार मेले उद्योग एवं व्यापार राष्ट्रीय कार्यक्रम रोजगारोन्मुख विकास


Comments