आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेसियों ने किया बैठक, अदानी परियोजना का जताया विरोध

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा उनकी प्राथमिकता है और किसी भी कीमत पर उन्हें अन्याय का शिकार नहीं होने दिया जाएगा।

राजेश तिवारी Picture
Published On

कोन/सोनभद्र-

विकास खण्ड कोन के ग्राम सभा ब्रहमोरी में मंगलवार को आदिवासियों के अधिकारों एवं उनके विस्थापन के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। बैठक में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित अदानी कंपनी की परियोजना के कारण आदिवासी परिवारों के सामने बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है, जिससे क्षेत्र में व्यापक आक्रोश व्याप्त है।

बैठक के दौरान कांग्रेस नेताओं ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी जमीन, जंगल और अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी हर स्तर पर संघर्ष करेगी। नेताओं ने कहा कि आदिवासियों की सहमति के बिना किसी भी परियोजना को जबरन लागू करना उचित नहीं है। यदि ग्रामीणों के अधिकारों का हनन हुआ तो कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेगी।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने किया। उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेसी बब्बू तिवारी, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सेतराम केशरी, ओबीसी कांग्रेस के जिला कार्यवाहक अध्यक्ष दिनेश कुमार यादव तथा यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मृदुल मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष मदन गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

गोरखपुर : गोला में चोरों का धावा, एक ही गांव के दो घरों से लाखों के जेवरात चोरी एक ही रात में दो वारदात, ग्रामीणों में दहशत Read More गोरखपुर : गोला में चोरों का धावा, एक ही गांव के दो घरों से लाखों के जेवरात चोरी एक ही रात में दो वारदात, ग्रामीणों में दहशत

बैठक में बड़ी संख्या में आदिवासी ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याओं और आशंकाओं को कांग्रेस नेताओं के सामने रखा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा उनकी प्राथमिकता है और किसी भी कीमत पर उन्हें अन्याय का शिकार नहीं होने दिया जाएगा। बैठक के अंत में प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीणों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में स्वरोजगार योजनाओं की दी गई जानकारी Read More विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में स्वरोजगार योजनाओं की दी गई जानकारी

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें