प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर अभिनंदन समारोह आयोजि
इंद्रप्रस्थ पुनर्जागरण ट्रस्ट द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नई दिल्ली स्थित संविधान क्लब के उपाध्यक्ष सभागार एनेक्सी में अभिनंदन एवं शुभकामना समारोह का आयोजन किया गया।
नई दिल्ली। इंद्रप्रस्थ पुनर्जागरण ट्रस्ट द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नई दिल्ली स्थित संविधान क्लब के उपाध्यक्ष सभागार एनेक्सी में अभिनंदन एवं शुभकामना समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक, धार्मिक और सार्वजनिक जीवन से जुड़े अनेक गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।
समारोह में चांदनी चौक के सांसद प्रवीण खंडेलवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं नई दिल्ली नगर परिषद एनडीएमसी के सदस्य दिनेश प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में नवश्री धार्मिक लीला समिति, लालकिला के महामंत्री प्रकाश बैराठी तथा विश्व हिंदू परिषद, इंद्रप्रस्थ प्रांत के प्रांत मंत्री सुरेंद्र गुप्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेंद्र गुप्ता ने की।अपने संबोधन में प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों के दौरान देश में आधारभूत संरचना, अर्थव्यवस्था और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत की प्रतिष्ठा में वृद्धि हुई है।अध्यक्षीय संबोधन में सुरेंद्र गुप्ता ने सामाजिक जागरूकता, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने समाज की सुरक्षा और सहायता के लिए संचालित हिंदू हेल्पलाइन की जानकारी दी। साथ ही दिल्ली के ऐतिहासिक महत्व और इंद्रप्रस्थ की अवधारणा पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का उल्लेख करते हुए कहा कि देश विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक पुनर्जागरण की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन की आवश्यकता पर बल दिया।समारोह के अंत में इंद्रप्रस्थ पुनर्जागरण ट्रस्ट की ओर से सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में ट्रस्ट के संयोजक सुशांत अग्रवाल,सह-संयोजक हर्ष कप्तान तथा सह-संयोजक गरिमा बंसल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
स्वतंत्र प्रभात विश्व हिंदू परिषद भारतीय संस्कृति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सांस्कृतिक कार्यक्रम भारतीय अर्थव्यवस्था नई दिल्ली सामाजिक जागरूकता राजनीतिक कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण सामाजिक संगठन सांस्कृतिक विरासत जनसंपर्क कार्यक्रम जनभागीदारी नरेंद्र मोदी नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता राष्ट्रहित आधारभूत संरचना ताजा समाचार राष्ट्रीय कार्यक्रम इंद्रप्रस्थ पुनर्जागरण ट्रस्ट मोदी सरकार के 12 वर्ष अभिनंदन समारोह शुभकामना समारोह संविधान क्लब प्रवीण खंडेलवाल चांदनी चौक सांसद दिनेश प्रताप सिंह एनडीएमसी नई दिल्ली नगर परिषद सुरेंद्र गुप्ता इंद्रप्रस्थ प्रांत प्रकाश बैराठी नवश्री धार्मिक लीला समिति लालकिला हिंदू हेल्पलाइन इंद्रप्रस्थ सांस्कृतिक पुनर्जागरण सार्वजनिक जीवन गणमान्य नागरिक भारत विकास अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा दिल्ली समाचार सामाजिक सम्मेलन संविधान क्लब कार्यक्रम सुशांत अग्रवाल हर्ष कप्तान गरिमा बंसल नई दिल्ली न्यूज़ भारत निर्माण सामाजिक दायित्व सार्वजनिक सहभागिता.


Comments