कोतवाली चौक पर खुली ई मेडिक्स स्मार्ट फार्मेसी, अब आधुनिक दवा सेवाएं और होम डिलीवरी की सुविधा
ग्राहकों को यहां बेहतर सेवा, पारदर्शी बिलिंग व्यवस्था तथा सुविधाजनक खरीदारी का अनुभव मिलेगा
बेतिया। शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र कोतवाली चौक में ई मेडिक्स स्मार्ट फार्मेसी की नई शाखा का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि प्रेमलता देवी एवं दिनेश प्रसाद गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर स्टोर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। फ्रेंचाइज़ी ओनर अभिषेक कुमार ने बताया कि ई मेडिक्स स्मार्ट फार्मेसी का उद्देश्य बेतिया के लोगों को गुणवत्तापूर्ण, प्रमाणित एवं विश्वसनीय दवाइयां उचित मूल्य पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को यहां बेहतर सेवा, पारदर्शी बिलिंग व्यवस्था तथा सुविधाजनक खरीदारी का अनुभव मिलेगा।
समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में रविन्द्र गुप्ता, मामून खान, पप्पू गुप्ता, गजेन्द्र गुप्ता, एस.पी. गुप्ता एवं पन्ना लाल गुप्ता मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि संगठित फार्मेसी व्यवस्था से आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण दवाइयां और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। ई मेडिक्स की ओर से जनरल मैनेजर वकार सिद्दीकी एवं ऑपरेशंस मैनेजर अमनदीप भारद्वाज भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस दौरान वकार सिद्दीकी ने कहा कि ई मेडिक्स लगातार छोटे और मध्यम शहरों में अपनी उपस्थिति मजबूत कर रहा है, ताकि लोगों को ब्रांडेड एवं विश्वसनीय दवाइयों के लिए बड़े शहरों पर निर्भर न रहना पड़े।
उन्होंने बताया कि कंपनी का लक्ष्य स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, पारदर्शी और किफायती बनाना है।नव उद्घाटित स्टोर में ग्राहकों को दवाइयों पर आकर्षक छूट, होम डिलीवरी सुविधा तथा स्मार्ट फार्मेसी सेवाओं का लाभ मिलेगा। ई मेडिक्स के इस नए केंद्र से बेतिया और आसपास के लोगों को आधुनिक एवं भरोसेमंद दवा सेवाएं उपलब्ध होने की उम्मीद जताई जा रही है।


Comments