तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर का कहर: सड़क पार कर रहे युवक को मारी टक्कर,। 

शहर में तेज रफ्तार वाहनों का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने सड़क पार कर रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात ।

प्रयागराज। 

शहर में तेज रफ्तार वाहनों का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने सड़क पार कर रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घायल युवक की पहचान पंकज के रूप में हुई है। वह सिविल लाइंस क्षेत्र से अपने घर सलेम सराय लौट रहा था। इसी दौरान सलाई डिपो के पास सड़क पार करते समय तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पंकज कई फीट दूर जाकर सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।


हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाते हुए कार चालक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने वाहन की गति और बढ़ा दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चालक ने पहले कार को आगे बढ़ाया और फिर सलाई डिपो की ओर मोड़कर तेजी से फरार हो गया। कुछ युवकों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया।



 पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस वाहन नंबर के आधार पर मालिक और चालक की पहचान करने में जुटी हुई है।



सड़क हादसा स्वतंत्र प्रभात सड़क दुर्घटना प्रयागराज ब्रेकिंग न्यूज़ तेज रफ्तार कार कानून व्यवस्था गंभीर रूप से घायल उत्तर प्रदेश समाचार प्रयागराज समाचार पुलिस जांच पुलिस कार्रवाई सीसीटीवी फुटेज सीसीटीवी जांच स्थानीय खबर ताजा खबर प्रयागराज न्यूज सड़क सुरक्षा जागरूकता दुर्घटना समाचार तेज रफ्तार का कहर ट्रैफिक नियम घायल युवक सिविल लाइंस यातायात सुरक्षा स्विफ्ट डिजायर हिट एंड रन पंकज घायल सलेम सराय सलाई डिपो कार चालक फरार सिविल लाइंस थाना वाहन चालक की तलाश सड़क पार करते समय हादसा प्रत्यक्षदर्शी हिट एंड रन केस शहरी दुर्घटना फरार चालक वाहन नंबर ट्रेस पुलिस छानबीन क्राइम एवं दुर्घटना समाचार

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें