योग सप्ताह के अंतर्गत प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

अम्बेडकर नगर।

आज योग सप्ताह के अंतर्गत राजकीय बालिका इंटर कालेज अकबरपुर के प्रांगण में योग से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन आयोजन किया गया। आयुष विभाग के द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में अशोक स्मारक, राजकीय इंटर कालेज अकबरपुर, तक्षशिला एवं बी एन इंटर कालेज के छात्र और छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्रों ने योग के संबंध में अपनी कुशलता का परिचय दिया।

छात्रों ने योग से संबंधित खूबसूरत रंगोली बनाई। पोस्टर का प्रदर्शन किया एवं स्लोगन बनाए। अनेक छात्रों ने योग कला का प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में हरेन्द्र प्रताप यादव, प्रधानाचार्य जीआईसी अकबरपुर, डॉ॰ तारा वर्मा, प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कालेज फरीदपुर कुतुब, शुभ्रांशु श्रीवास्तव, चिकित्साधिकारी एवं योग प्रशिक्षक विकास चन्द्र तिवारी उपस्थित रहे। सभी विजयी प्रतिभागियों को 21 जून, 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दिन पुरस्कृत किया जाएगा एवं प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा।

कार्यक्रम में जीजीआईसी की प्रधानाचार्य रेनू वर्मा एवं रजनी यादव ने अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का निर्देशन डीआईओएस, अम्बेडकर नगर ने किया। कार्यक्रम में आयुष विभाग के डॉ कृष्ण गोपाल एव क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ रणजीत कुमार उपस्थित रहे।

2027 में बस्ती में होगी बागेश्वर धाम सरकार की दिव्य कथा, पैदल संकल्प यात्रा हुई सफल - गोविंद दास Read More 2027 में बस्ती में होगी बागेश्वर धाम सरकार की दिव्य कथा, पैदल संकल्प यात्रा हुई सफल - गोविंद दास

Post Comments

Comments