जिलाध्यक्ष मुलाकात करके जिले के चतुर्दिक विकास के प्रति मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित कराया

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

अंबेडकर नगर।

भाजपा जनपद संगठन के नए जिलाध्यक्ष घोषित होने के बाद प्रथम सप्ताह में ही भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर पहली बार मुलाकात कर जिले की चतुर्दिक विकास और संगठन की स्थिति पर ध्यान आकृष्ट कराया। अधिकारियों को जनपद के विकास की खाका तैयार करने का आदेश देने का अनुरोध किया।

IMG-20260608-WA0774

रविवार की देर शाम को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू के साथ मुलाकात कर जनपद की विकास के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं और संगठन के विषय पर अनुरोध किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद की विकास के लिए गम्भीरता से विचार करने का आश्वासन दिया एवं जनपद के संगठन को मजबूती और कार्यकर्ताओं के मान सम्मान का भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। कहा कि संगठन के कार्यकर्ताओं के कार्य से ही संगठन को मजबूती मिलती है एवं सरकार की योजनाएं निचले स्तर तक पहुंचती है।

सिर पर रॉड मारकर की हत्या, एक गिरफ्तार  Read More सिर पर रॉड मारकर की हत्या, एक गिरफ्तार 

इसलिए कार्यकर्ताओं की अनदेखी किसी भी अधिकारी द्वारा नहीं होने पाए इस पर नजर रखना आपकी जिम्मेदारी है।भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने कहा कि मुलाकात संतोष जनक रहा है। मुख्यमंत्री जी के आशिर्वाद से संगठन कार्य करने की आत्मबल मजबूत हुआ है। भाजपा सरकार की योजनाओं और संगठन की कार्यों के बल पर विधानसभा चुनाव में बड़ी सफलता जिले के नाम किया जायेगा।

रॉबर्ट्सगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मारपीट एवं अस्पताल में उपद्रव के मामले में 05 अभियुक्त गिरफ्तार Read More रॉबर्ट्सगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मारपीट एवं अस्पताल में उपद्रव के मामले में 05 अभियुक्त गिरफ्तार

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार