दीनानाथ मिश्र ने बहादुर युवाओं को दी प्रोत्साहन राशि, पुण्य कार्य के लिए किया सम्मानित

Mirzapur Swatantra Prabhat Picture
Published On

विंध्याचल मीरजापुर। 

रामलाल साहनी

मीरजापुर। गंगा में डूब रहे लोगों की जान बचाने वाले युवाओं को समाजसेवी श्री दीनानाथ मिश्र जी ने सम्मानित किया। उन्होंने बहादुरी का परिचय देने वाले सचिन, धर्मेंद्र और रामराज को 1100 रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर हौसला बढ़ाया। 

श्री मिश्र ने कहा कि जान पर खेलकर दूसरों की रक्षा करने वाले युवा समाज के लिए प्रेरणा हैं। ऐसे पुण्य कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करना जरूरी है ताकि भविष्य में भी वे जनसेवा के लिए तत्पर रहें। उन्होंने सभी युवाओं के साहस की सराहना की और कहा कि इनकी बहादुरी से अन्य लोगों को भी मदद के लिए आगे आने की प्रेरणा मिलेगी। 

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 21 वर्षिय युवक का शव Read More संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 21 वर्षिय युवक का शव

इस दौरान युवाओं ने कहा कि वे आगे भी जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।

बरौधा चौकी से  चंद कदम की दूरी पर बिकता है गाजा स्थानीय प्रशासन मौन शिकायत के बाद भी नहीं करते करवाई।  Read More बरौधा चौकी से  चंद कदम की दूरी पर बिकता है गाजा स्थानीय प्रशासन मौन शिकायत के बाद भी नहीं करते करवाई। 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें