साइबर ठगी के संगठित गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार
दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस के थाना सरिता विहार की टीम ने साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान "साइ-हॉक 5.0" के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कमीशन के आधार पर साइबर ठगी की रकम निकालने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है।
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस के थाना सरिता विहार की टीम ने साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान "साइ-हॉक 5.0" के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कमीशन के आधार पर साइबर ठगी की रकम निकालने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 9 लाख रुपये की संदिग्ध साइबर ठगी की रकम की निकासी को रोकने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई की शुरुआत आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, जसोला के शाखा प्रबंधक से प्राप्त सूचना के आधार पर की गई। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि को विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से निकालने का काम कर रहे थे। इस संबंध में थाना सरिता विहार में एफआईआर संख्या 297/2026 दर्ज की गई है। मामले में भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है जांच में इस गिरोह के तार मुंबई में दर्ज एक बड़े साइबर ठगी मामले से जुड़े पाए गए हैं। मुंबई के एक निजी कंपनी के साथ कथित सीईओ/व्हाट्सएप प्रतिरूपण (इम्पर्सनेशन) धोखाधड़ी के जरिए करीब 10.40 करोड़ रुपये की ठगी की गई थी। यह रकम 3 जून से 15 जून 2026 के बीच 63 अलग-अलग लेनदेन के माध्यम से निकाली गई थी। इस मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच के दक्षिण साइबर पुलिस स्टेशन में दर्ज प्रकरण के तहत की जा रही है। पुलिस का मानना है कि पूरे वित्तीय नेटवर्क में संदिग्ध लेनदेन की राशि 10 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास 22 वंश 2 फैयाज आलम 22 अमित 28 और बलवीर कुमार 23 के रूप में हुई है। सभी आरोपी दिल्ली के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, गिरोह के कुछ अन्य सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस कार्रवाई को थाना सरिता विहार के प्रभारी निरीक्षक युधवीर सिंह, उपनिरीक्षक वैभव सिंह, उपनिरीक्षक सतीश भाटी, बीसी नितेश, कांस्टेबल ओम प्रकाश और मनीष की टीम ने अंजाम दिया। अभियान का पर्यवेक्षण एसीपी अनिल शर्मा ने किया, जबकि पूरी कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त-द्वितीय जसबीर सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और साइबर ठगी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।
विकास स्वतंत्र प्रभात दिल्ली पुलिस नई दिल्ली पुलिस कार्रवाई साइबर सुरक्षा अपराध समाचार साइबर फ्रॉड साइबर अपराध ऑनलाइन धोखाधड़ी डिजिटल सुरक्षा साइबर जांच ताजा खबर राष्ट्रीय समाचार बैंक खाता दुरुपयोग साइबर ठगी ऑनलाइन ठगी डिजिटल फ्रॉड बीएनएस आर्थिक अपराध साइबर अपराध नियंत्रण दिल्ली समाचार साइ-हॉक 5.0 सरिता विहार थाना दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस साइबर गैंग का भंडाफोड़ बैंकिंग धोखाधड़ी आईडीएफसी फर्स्ट बैंक जसोला साइबर अपराधी गिरफ्तार कमीशन एजेंट संदिग्ध लेनदेन 9 लाख रुपये बरामदगी 10.40 करोड़ रुपये ठगी व्हाट्सएप इम्पर्सनेशन फ्रॉड सीईओ फ्रॉड मुंबई क्राइम ब्रांच दक्षिण साइबर पुलिस स्टेशन वित्तीय अपराध वंश फैयाज आलम अमित बलवीर कुमार युधवीर सिंह वैभव सिंह सतीश भाटी अनिल शर्मा जसबीर सिंह एफआईआर 297/2026 साइबर नेटवर्क मुंबई समाचार ठगी गिरोह गिरफ्तार.


Comments