पात्र लाभार्थियों को मिले योजना का लाभ : विजय लक्ष्मी गौतम
विकसित भारत संकल्प सम्मेलन 2026 प्रबुद्ध सम्मेलन रतनसेन इंटर कालेज बांसी में आयोजित किया गया।
सिद्धार्थनगर। विकसित भारत संकल्प सम्मेलन 2026 प्रबुद्ध सम्मेलन रतनसेन इंटर कालेज बांसी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग उ0प्र0 सरकार विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रबुद्ध सम्मेलन का कार्यक्रम हो रहा है। प्रधानमंत्री ने 2014 के बाद से हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का काम किया है। पूरे देश में 12 वर्षों में किए गए कार्यों को शिविर के माध्यम से लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।विश्व को करुणा अहिंसा और शांति का संदेश देने वाले गौतम बुद्ध की यह धरती है। बिना किसी भेदभाव के सभी को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। पात्र लाभार्थियों को आवास, सम्मान निधि, निःशुल्क राशन, दिया जा रहा है।कार्यक्रम को विधायक जय प्रताप सिंह, विधायक विनय वर्मा, अध्यक्ष जिला पंचायत शीतल सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या ने संबोधित किया। मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने कार्यकम में मौजूद जनप्रतिनिधियों को अंग वस्त्र, बुके देकर स्वागत किया ।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा राम कुमार कुंवर, प्राचार्य शिवपति डिग्री कॉलेज शोहरतगढ़ अरविंद सिंह व अन्य लोगों द्वारा अपने विचार व्यक्त किया ।
इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रजत कुमार चौरसिया, जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार एवं अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
नरेंद्र मोदी भाजपा स्वतंत्र प्रभात उत्तर प्रदेश सरकार भाजपा नेता लाभार्थी सम्मेलन सिद्धार्थनगर किसान सम्मान निधि ग्रामीण विकास महिला सशक्तिकरण मुख्य विकास अधिकारी प्रधानमंत्री मोदी उत्तर प्रदेश समाचार सिद्धार्थनगर समाचार राजनीतिक कार्यक्रम जनकल्याणकारी योजनाएं सरकारी योजनाएं विकास कार्य ताजा खबर आवास योजना विनय वर्मा जनप्रतिनिधि सिद्धार्थनगर न्यूज शैलेश कुमार सामाजिक विकास विकास योजनाएं जनसंपर्क अभियान भाजपा कार्यक्रम अरुण कुमार विकसित भारत मोदी सरकार के 12 वर्ष विकसित भारत संकल्प सम्मेलन 2026 प्रबुद्ध सम्मेलन रतनसेन इंटर कॉलेज बांसी विजय लक्ष्मी गौतम राज्य मंत्री ग्राम्य विकास ग्रामीण अभियंत्रण विभाग निःशुल्क राशन योजना बांसी जय प्रताप सिंह शीतल सिंह दीपक मौर्य बलराम सिंह प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन गौतम बुद्ध की धरती सरकारी लाभार्थी राम कुमार कुंवर अरविंद सिंह डॉ. रजत कुमार चौरसिया विकास संवाद ग्रामीण कल्याण लाभार्थी जागरूकता कार्यक्रम.


Comments