बच्चे को काला कहने पर हुआ खूनी संघर्ष, महिला की मौत शिकायत पर पुलिस नहीं करती है कार्रवाई
पुलिस के ढीले रवैया के कारण महिला की गई जान बच्चों के सर से उठा मां का साया विलख रहे बच्चे
बस्ती। बस्ती जिले की पुलिस इस तरह निष्क्रिय हो गई है शिकतों पर अमल नहीं करती है और नया ही कंप्लेंट लिखती है जिसके कारण क्षेत्र में घटनाएं बढ़ रही हत्याएं हो रही पुलिस के ढीले रवैया के कारण गई महिला की जान परिवार और बच्चोंसे उठा मां का साया बस्ती जिले में पुलिस दे लगाम हो चुकी है इन पर कार्रवाई होना लाजरी है जिस तरह परशुरामपुर थाना क्षेत्र में निलंबित किए गए पुलिसकर्मी इस तरह हर थाने पर जो कई सालों से जमा पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई होना चाहिए
ताजा मामलारुधौली थाना क्षेत्र के बभनी मिश्रा गांव के महुआ बैरियहवा में मंगलवार को पड़ोसियों के बीच चल रहा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। बच्चों को काला कहने को लेकर पिछले तीन दिनों से चल रहे तनाव के बीच हुई कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और चाकू लगने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, महुआ बैरियहवा निवासी खुशनुमा पत्नी मोहम्मद रईस और माजिदा पत्नी मोहम्मद अयूब (लगभग 40 वर्ष) का घर अगल-बगल है। ग्रामीणों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से दोनों परिवारों के बीच बच्चों को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार की शाम फिर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान खुशनुमा अपने घर से चाकू लेकर आई और माजिदा के पेट में वार कर दिया।
चाकू लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में घायल महिला को संतकबीरनगर जनपद के सेमरियावां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप सिंह यादव ने भी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से पूछताछ की और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पिछले तीन दिनों से विवाद चल रहा था और मंगलवार सुबह भी मामले की शिकायत थाने में की गई थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यदि समय रहते प्रभावी हस्तक्षेप किया गया होता तो शायद यह घटना टाली जा सकती थी। हालांकि पुलिस अधिकारियों की ओर से इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस सतर्क है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
क्राइम न्यूज़ स्वतंत्र प्रभात ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती महिला की मौत बस्ती न्यूज कानून व्यवस्था ग्रामीणों में आक्रोश पोस्टमार्टम रुधौली उत्तर प्रदेश समाचार स्थानीय समाचार पुलिस जांच पुलिस कार्रवाई महिला सुरक्षा अपराध नियंत्रण अपराध समाचार ग्रामीण विवाद बस्ती पुलिस उत्तर प्रदेश क्राइम चाकू से हमला ताजा खबर न्याय की मांग पुलिस प्रशासन गांव में तनाव हत्या की वारदात संतकबीरनगर शांति व्यवस्था सनसनीखेज घटना रुधौली थाना हत्या कांड खूनी संघर्ष ग्रामीण क्षेत्र की घटना बभनी मिश्र महुआ बैरियहवा महिला हत्या पड़ोसी विवाद खुशनुमा माजिदा मोहम्मद रईस मोहम्मद अयूब संजय कुमार दुबे कुलदीप सिंह यादव सेमरियावां सीएचसी चाकूबाजी पड़ोसियों में विवाद हत्या की जांच जारी बस्ती खबरें विवाद में मौत


Comments