जान पर खेलकर बचाई चार लोगों की जान, धाम चौकी प्रभारी ने सम्मानित करने के लिए प्रोत्साहन राशि देने के लिए किया घोषणा
विंध्याचल मीरजापुर।
रामलाल साहनी
मीरजापुर। गंगा में डूब रहे चार लोगों की जान बचाकर सचिन निषाद ने बहादुरी की मिसाल पेश की है। घटना उस समय हुई जब सचिन निषाद पुत्र संतोष निषाद प्रतिदिन की तरह गंगा आरती के लिए स्नान कर रहे थे।
इसी दौरान घाट पर शोरगुल सुनकर उन्होंने देखा कि एक ही परिवार के कई लोग गहरे पानी में डूब रहे थे। बिना एक पल गंवाए सचिन ने गंगा में छलांग लगा दी। डूब रहे लोगों ने घबराहट में सचिन को ही पकड़ लिया, जिससे वे खुद पानी के अंदर चले गए। इसके बावजूद सचिन ने हिम्मत नहीं हारी। सांस रोककर पानी के अंदर ही संघर्ष करते हुए उन्होंने एक-एक कर चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
Read More जनपद में सर्वाधिक रक्तदान कराने वाली विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट विश्व रक्तदाता दिवस पर सम्मानित।सचिन की इस दिलेरी की जानकारी मिलते ही धाम चौकी प्रभारी अजय कुमार मिश्र सचिन के साहस की सराहना करते हुए 1100 रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।
चौकी प्रभारी ने कहा कि ऐसे बहादुर युवाओं से समाज को प्रेरणा मिलती है। इस तरह के नेक कार्य के लिए उन्हें हमेशा प्रोत्साहित किया जाना चाहिए ताकि भविष्य में भी वे जनसेवा के लिए तत्पर रहें। स्थानीय लोगों ने भी सचिन के साहस को सलाम किया।
*इसी दौरान नाव को लेकर बड़ी तीव्रता के साथ धर्मेंद्र साहनी और रामराज निषाद मौके पर पहुंच कर सबको नाव पकड़वाया और सबको बाहर लाने में सफल रहें।*
*इस दौरान साजन साहनी, पवन साहनी, सोना द्विवेदी, राहुल साहनी, राजू निषाद नीरज साहनी, सूरज साहनी भी मौके पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया तथा भविष्य में इस तरह से गहरे पानी में न नहाने किए सावधान किया।*


Comments