प्राचार्य पद पर कार्यरत रहते हुए प्रोफेसर पदनाम प्राप्त करने वाले पहले प्राचार्य बने डॉ प्रदीप नारायण डोंगरे।
ज्ञानपुर, भदोही।
भदोही। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर के पूर्व प्राचार्य डॉ प्रदीप नारायण डोंगरे को उनके विषय वनस्पति विज्ञान में उनकी शैक्षणिक एवं शोध विशेषज्ञता के आधार पर प्रोफेसर उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रोफेसर पदनाम प्रदान किया गया है।
डॉ डोंगरे ने 2022 में उक्त पद हेतु आवेदन किया था परन्तु वांछित आदेश जारी न होने के कारण उन्होंने सूचना के अधिकार के अंतर्गत मिली अनुमति के बाद 2025 में पुनः आवेदन किया था तथा लगभग एक वर्ष बीत जाने के बाद उच्च न्यायालय की शरण ली थी। प्राचार्य पद पर चयन के उपरान्त संबंधित विषय में प्रोफेसर पदनाम प्राप्त करने वाले वे प्रथम एवं एकमात्र प्राचार्य हैं।


Comments