दुकान लगाने को लेकर हुई मारपीट, दो जख्मी

बस्ती जिले के रुधौली थाना क्षेत्र के ग्राम बभनी मिश्र निवासी अखिलेश, विंदेश पुत्र वंश बहादुर, जो केशवापुर चौराहे पर दुकान लगाते हैं,

Abhinav Shukla Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले के रुधौली थाना क्षेत्र के ग्राम बभनी मिश्र निवासी अखिलेश, विंदेश पुत्र वंश बहादुर, जो केशवापुर चौराहे पर दुकान लगाते हैं, के साथ दुकान लगाने को लेकर विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष के अनुसार, अमित कुमार एवं राकेश कुमार पुत्र लोकई निवासी ग्राम गुनवाखोर, थाना दुधारा, जनपद संतकबीर नगर से पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया।
 
आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने पर विपक्षियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें अखिलेश और विंदेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पीड़ितों ने यूपी-112 पर सूचना देकर पुलिस से सहायता मांगी, लेकिन आरोप है कि कई घंटे बीत जाने के बावजूद न तो पुलिस मौके पर पहुंची और न ही एम्बुलेंस उपलब्ध हो सकी। पीड़ित पक्ष का कहना है कि बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपितों की तलाश का प्रयास किया, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। 
घायलों ने संबंधित थाने में शिकायती पत्र देकर आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की सहायता मिल जाती तो घायलों को शीघ्र उपचार उपलब्ध कराया जा सकता था।
 
 
मारपीट स्वतंत्र प्रभात स्वास्थ्य विभाग बस्ती बस्ती न्यूज कानून व्यवस्था उत्तर प्रदेश समाचार पुलिस जांच पुलिस कार्रवाई बस्ती समाचार अपराध समाचार स्थानीय विवाद ताजा खबर न्याय की मांग जनसुनवाई गंभीर घायल लाठी-डंडा हमला शिकायत पत्र ग्रामीणों में नाराजगी अमित कुमार रुधौली थाना यूपी 112 क्षेत्रीय समाचार ग्रामीण क्षेत्र की घटना बभनी मिश्र गांव केशवापुर चौराहा अखिलेश विंदेश वंश बहादुर राकेश कुमार लोकई गुनवाखोर गांव दुधारा थाना संतकबीर नगर घायल दुकानदार दुकान लगाने का विवाद एम्बुलेंस सेवा आरोपित फरार संतकबीर नगर समाचार पुलिस सहायता में देरी रुधौली न्यूज विवाद के बाद मारपीट पीड़ित पक्ष की शिकायत

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें