पेट्रोल पंप के बाथरूम में अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप
नैनी क्षेत्र स्थित लेप्रोसी चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप के बाथरूम में बुधवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बाथरूम का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
स्वतंत्र प्रभात ।
नैनी,प्रयागराज ।
नैनी क्षेत्र स्थित लेप्रोसी चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप के बाथरूम में बुधवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बाथरूम का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पेट्रोल पंप परिसर में बने बाथरूम का दरवाजा काफी देर से अंदर से बंद था। लंबे समय तक कोई बाहर नहीं निकला और अंदर से किसी प्रकार की हलचल भी नहीं हुई, जिससे वहां मौजूद लोगों को संदेह हुआ। लोगों ने कई बार आवाज लगाई,लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।इसके बाद पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने डायल-112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तुड़वाया तो अंदर एक अधेड़ व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा मिला।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। मामले की जांच जारी है।
हड़कंप स्वतंत्र प्रभात प्रयागराज सुरक्षा व्यवस्था ब्रेकिंग न्यूज़ संदिग्ध मौत नैनी कानून व्यवस्था पोस्टमार्टम उत्तर प्रदेश समाचार स्थानीय समाचार नैनी न्यूज प्रयागराज समाचार पुलिस जांच पुलिस कार्रवाई रहस्यमयी मौत नैनी पुलिस पुलिस टीम डायल 112 पोस्टमार्टम रिपोर्ट ताजा खबर प्रयागराज न्यूज जांच जारी स्थानीय घटना पेट्रोल पंप शव बरामद लेप्रोसी चौराहा बाथरूम में शव अधेड़ व्यक्ति की मौत अज्ञात शव पेट्रोल पंप परिसर बाथरूम का दरवाजा बंद मृतक की पहचान दुर्घटना या संदिग्ध मौत घटनास्थल शव कब्जे में जनचर्चा पुलिस जांच पड़ताल अधेड़ व्यक्ति क्राइम समाचार


Comments