नशा उन्मूलन अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Mirzapur Swatantra Prabhat Picture
Published On

चुनार, मीरजापुर। 

संवाददाता अनिल मिश्रा

मीरजापुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चुनार में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना, रोवर रेंजर एवं भातखंडे के संयुक्त तत्वावधान में नशा उन्मूलन अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. डॉ.माधवी शुक्ला ने की।अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य,परिवार और समाज पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर अपने जीवन को सकारात्मक दिशा देने का आह्वान किया।कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ.मनीषा शुक्ला रहीं। उन्होंने नशे के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि युवा वर्ग यदि जागरूक हो जाए तो नशामुक्त समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में जन-जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।

पत्रकारों पर हमले के दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो -:एनयूजे Read More पत्रकारों पर हमले के दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो -:एनयूजे


इस अवसर पर डॉ. दीप नारायण ने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। सभी प्रतिभागियों ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ दीपक कुमार सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने नशा उन्मूलन अभियान की आवश्यकता एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला।

10 दिन बीत जाने के बाद भी   अमर्यादित भाषा का प्रयोग  वाले अध्यापक के खिलाफ नहीं हुई  कार्यवाही।  Read More 10 दिन बीत जाने के बाद भी   अमर्यादित भाषा का प्रयोग  वाले अध्यापक के खिलाफ नहीं हुई  कार्यवाही। 


अंत में डॉ.रजनीश ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में डॉ.चन्दन शाहू,डॉ कुसुमलता,डॉ अवधेश सिंह यादव,डॉ रमेश चंद,डॉ अरविंद कुमार,डॉ स्मिता, धर्म चंद सहित  कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन नशामुक्त भारत के निर्माण के संकल्प के साथ हुआ।

मशीनों के युग में मनुष्य को मनुष्य बनाने वाली शक्ति : गुरु Read More मशीनों के युग में मनुष्य को मनुष्य बनाने वाली शक्ति : गुरु

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें