योग दिवस सप्ताह का शुभारंभ
चुनार , मीरजापुर।
संवाददाता अनिल मिश्रा
मीरजापुर। 12 वें योग दिवस के उपलक्ष्य में मुहल्ला सेटेलमेन्ट एरिया गाँधी पार्क में योग दिवस सप्ताह का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पालिका अध्यक्ष मंसूर अहमद, अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर सफाई एवं खाद्य निरीक्षक लालमणि यादव, प्रधान लिपिक शैलेश कुमार यादव,राम भवन सिंह राजस्व निरीक्षक, सभासद एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय लोवर लाइन चुनार की बहनें व पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहें।।


Comments