जनपद में सर्वाधिक रक्तदान कराने वाली विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट विश्व रक्तदाता दिवस पर सम्मानित।

8 वर्षों से रक्तदान सेवा में अग्रणी संस्था, वर्ष 2026 के मात्र 5 महीनों में 300 से अधिक रक्तदान एवं एसडीपी दान।

Mirzapur Swatantra Prabhat Picture
Published On

मीरजापुर

रामलाल साहनी


मीरजापुर।विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सर सुंदरलाल चिकित्सालय, चिकित्सा विज्ञान संस्थान, काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के रक्त केंद्र द्वारा आयोजित रक्तदाता सम्मान समारोह में जनपद मिर्जापुर की अग्रणी सामाजिक संस्था विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट को रक्तदान एवं रक्तदान जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं निरंतर योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह में विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से अध्यक्ष कृष्णानंद हैहयवंशी एवं सचिव अभिषेक साहू उपस्थित रहे तथा संस्था की ओर से सम्मान ग्रहण किया। कार्यक्रम में संस्था द्वारा वर्षों से किए जा रहे मानव सेवा के कार्यों, आपातकालीन परिस्थितियों में जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने तथा रक्तदान के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने के प्रयासों की विशेष सराहना की गई।

कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई पुलिस भर्ती परीक्षा, अभ्यर्थियों ने ली राहत की सांस Read More कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई पुलिस भर्ती परीक्षा, अभ्यर्थियों ने ली राहत की सांस

जनपद में सर्वाधिक रक्तदान कराने वाली विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट विश्व रक्तदाता दिवस पर सम्मानित।

तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर का हुआ आयोजन Read More तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर का हुआ आयोजन

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष  कृष्णानंद हैहयवंशी ने कहा कि यह सम्मान विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट के प्रत्येक रक्तदाता, स्वयंसेवक एवं सहयोगी के समर्पण का सम्मान है। उन्होंने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि किसी अनजान व्यक्ति को नया जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है। संस्था का प्रयास है कि कोई भी मरीज केवल रक्त की कमी के कारण उपचार से वंचित न रहे।

दीनानाथ मिश्र ने बहादुर युवाओं को दी प्रोत्साहन राशि, पुण्य कार्य के लिए किया सम्मानित Read More दीनानाथ मिश्र ने बहादुर युवाओं को दी प्रोत्साहन राशि, पुण्य कार्य के लिए किया सम्मानित

वहीं संस्था के सचिव अभिषेक साहू ने कहा कि विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट पिछले 8 वर्षों से जनपद मिर्जापुर में रक्तदान सेवा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है। संस्था ने कोरोना महामारी, डेंगू जैसी आपात परिस्थितियों और अन्य विपरीत समय में भी जरूरतमंद मरीजों तक रक्त एवं एसडीपी उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल रक्तदान कराना नहीं, बल्कि समाज में स्वैच्छिक रक्तदान की मजबूत संस्कृति विकसित करना है।

विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट आज जनपद मिर्जापुर में सर्वाधिक रक्तदान कराने वाली संस्था के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। संस्था के माध्यम से हजारों जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त एवं प्लेटलेट्स उपलब्ध कराए गए हैं। संस्था के सैकड़ों नियमित रक्तदाता मानव सेवा के इस अभियान से जुड़े हुए हैं और किसी भी आपात स्थिति में तत्परता के साथ रक्तदान करते हैं।

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2026 के अभी मात्र पांच महीने ही पूर्ण हुए हैं और इस अवधि में विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट के रक्तदाताओं द्वारा 300 से अधिक रक्तदान एवं एसडीपी (Single Donor Platelet) दान किया जा चुका है। यह उपलब्धि संस्था की सक्रियता, रक्तदाताओं की प्रतिबद्धता और मानव सेवा के प्रति समर्पण को दर्शाती है।

विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर विभिन्न स्थानों पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता है तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त एवं एसडीपी दान की व्यवस्था कराई जाती है। संस्था के सहयोग से मिर्जापुर जिला रक्त केंद्र, सर सुंदरलाल चिकित्सालय (बीएचयू), वाराणसी, होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र, वाराणसी, महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र, वाराणसी तथा कृष्णा ब्लड सेंटर, मिर्जापुर में नियमित रूप से रक्तदान एवं एसडीपी दान कराया जाता है।

समारोह में उपस्थित चिकित्सकों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्था रक्तदान सेवा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण बन चुकी है। संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयास समाज में मानवता, सेवा और समर्पण की भावना को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं।

विश्व रक्तदाता दिवस पर प्राप्त यह सम्मान विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट के लिए गौरव का विषय है तथा आने वाले समय में संस्था को और अधिक उत्साह एवं ऊर्जा के साथ मानव सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा प्रदान करेगा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें