उत्तर प्रदेश व्यापारी एकता समिति में नए पदाधिकारियों का मनोनयन, ।
उत्तर प्रदेश व्यापारी एकता समिति, प्रयागराज की एक महत्वपूर्ण बैठक थॉर्नहिल रोड स्थित कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत मंथन किया गया।
स्वतंत्र प्रभात
नैनी, प्रयागराज।
उत्तर प्रदेश व्यापारी एकता समिति, प्रयागराज की एक महत्वपूर्ण बैठक थॉर्नहिल रोड स्थित कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत मंथन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता ने प्रयागराज इकाई में नेतृत्व परिवर्तन की घोषणा करते हुए नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया। इसके तहत नैनी निवासी आशीष ओझा को जिलाध्यक्ष, सुरेंद्र केसरवानी को जसरा का कार्यवाहक जिलाध्यक्ष, विपिन गुप्ता (शंकरगढ़) को जिला महामंत्री, अवधेश नारायण वर्मा को महानगर अध्यक्ष, मनोज शुक्ला को कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष, राहुल अग्रवाल को महानगर महामंत्री, श्रीमती आरती को महिला शक्ति अध्यक्ष तथा श्रीमती सोनी गुप्ता को महिला शक्ति महामंत्री मनोनीत किया गया।नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में व्यापारी हितों की रक्षा के लिए केवल व्यापारी एकता समिति ही निरंतर संघर्ष कर रही है। यही कारण है कि व्यापारी समाज संगठन की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा है।
उन्होंने कहा कि सभी व्यापारियों को संगठित होकर एकजुट शक्ति के साथ कार्य करना होगा, तभी व्यापारियों की समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव हो सकेगा।बैठक में उपस्थित अखिलेश जायसवाल, बृजेश निषाद, अतुल खन्ना, बृजेश यादव, बबीता केसरवानी, जयश्री गुप्ता, अशोक गुप्ता, मनीष गुप्ता, इफ्तिखार अंसारी, इमरान अली, बबलू सहित अन्य व्यापारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने के लिए तन, मन और धन से सहयोग देने का संकल्प लिया।
प्रयागराज शंकरगढ़ आरती नैनी जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेश समाचार स्थानीय समाचार नैनी न्यूज प्रयागराज समाचार संगठनात्मक बैठक ताजा खबर संगठन विस्तार विजय गुप्ता व्यापारियों की समस्याएं व्यापारी हित अतुल खन्ना व्यापारिक संगठन व्यापारी नेतृत्व उत्तर प्रदेश व्यापारी एकता समिति व्यापारी एकता समिति व्यापारी सम्मेलन आशीष ओझा सुरेंद्र केसरवानी जसरा विपिन गुप्ता जिला महामंत्री अवधेश नारायण वर्मा महानगर अध्यक्ष मनोज शुक्ला राहुल अग्रवाल महिला शक्ति अध्यक्ष सोनी गुप्ता महिला शक्ति महामंत्री व्यापारी संगठन व्यापारी एकजुटता प्रयागराज व्यापारी थॉर्नहिल रोड नेतृत्व परिवर्तन व्यापारी समाज अखिलेश जायसवाल बृजेश निषाद बृजेश यादव बबीता केसरवानी जयश्री गुप्ता अशोक गुप्ता मनीष गुप्ता इफ्तिखार अंसारी इमरान अली बबलू व्यापार समाचार व्यापारी कल्याण संगठन सुदृढ़ीकरण व्यापारी अधिकार


Comments