बहरिया थाना परिसर में ताजियादारों के साथ पीस कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न।

आगामी मुहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से बहरिया थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष मानवेन्द्र कुमार सिंह ने की।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात 

बहरिया, प्रयागराज।

 आगामी मुहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से बहरिया थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष मानवेन्द्र कुमार सिंह ने की। बैठक में क्षेत्र के ताजियादारों, संभ्रांत नागरिकों तथा पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष मानवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि बहरिया थाना क्षेत्र में कुल लगभग 21 ताजियादार हैं। उन्होंने कहा कि सभी ताजियादार शासन एवं प्रशासन द्वारा निर्धारित मानकों का पूर्ण रूप से पालन करते हुए ताजिया स्थापित एवं विसर्जित करें। विशेष रूप से ताजिया की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने के निर्देश दिए गए, ताकि जुलूस के दौरान किसी प्रकार की असुविधा या दुर्घटना की संभावना न रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें