राजनीति
बेलन बरौधा मे पड़ा है आधा अधूरा कार्य आधे अधूरे कार्य से नाराज है ग्रामीण।
फर्जी काम दिखाकर कराया गया है ज्यादा से ज्यादा भुगतान धरातल पर नहीं है पूर्ण काम।
हलिया मीरजापुर।
संवाददाता प्रवीण तिवारी
मीरजापुर। हलिया विकासखंड के ग्राम पंचायत बेलन बरौधा मे 5 वर्ष बीत जाने के बाद भी आधे अधूरे पड़े हैं कार्य नहीं हुआ है कोई पूरा कार्य सिर्फ फर्जी वाउचर लगाकर कराया गया है जबरदस्त भुगतान आधे अधूरे कार्य से नाराज हैं ग्रामीण पूर्ण कराने का कौन है जिम्मेदार सिर्फ कागज पर दिखाया गया है काम पूर्ण लेकिन धरातल पर नहीं है पूर्ण कार्य ग्रामीणों ने किया जांच की
मांग शिकायत करने के बाद भी अधिकारी करते हैं हीला हवाली ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए बताया कि तमाम शिकायत के बाद अधिकारी बताते हैं कहानी यहां चले जाओ वहां चले जाओ कहीं जाने पर नहीं होता है कार्रवाई जबकि ग्राम पंचायत का जांच किया जाए तो कोई भी कार्य पूर्ण नहीं कराया गया
सिर्फ आधा अधूरा कर भुगतान कर लिया गया है सचिव करते हैं अपने मनमानी फोन लगाने पर नहीं उठता सचिव का फोन कौन है इसका जिम्मेदार ग्रामीणों का जिला प्रशासन से मांग है कि एक बार ग्राम पंचायत बेलन बरौधा के कार्य का किया जाए जांच तब खुलेगा ग्राम पंचायत के कार्य का पोल


Comments