तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर का हुआ आयोजन
चुनार, मीरजापुर।
संवाददाता अनिल मिश्रा
मीरजापुर। सुशासन को समर्पित प्रधानमंत्री के द्वारा 140 करोड़ भारतीयों की निरंतर सेवा के बारह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष मे नरायनपुर ब्लाक मुख्यालय के सभागार मे सोमवार को तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलामंत्री डाँ विजय कुमार सिंह,मण्डल अध्यक्ष नरायनपुर व चन्द्रशेखर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम मे स्वास्थ्य विभाग, महिला कल्याण विभाग,कृषि विभाग,लघु सिचाई विभाग द्वारा स्टाल लगाकर लोगों को गुणो के बारे मे बताते हुए योजनाओं से लाभान्वित होने की बात बताई गई।बालविकास विभाग के द्वारा मुख्य सेविका संतोषी देवी के कुशल नेतृत्व मे आंगनवाड़ी कार्यकत्रियो ने बाजरा,सैजन पत्ती,भिण्डी, केला,चौराई,चना इत्यादि का स्टाल लगाकर उपस्थित महिलाओ को इसके गुणो की विस्तृत जानकारी व महिलाओ को स्वस्थ मातृत्व के लिए नियमित रुप से सेवन करने की बात कार्यकत्रि पूर्णिमा देवी ने बताई अतिथियो ने सभी स्टालो पर पहुंच कर
Read More गिट्टी लदे ट्रेलर ने आगे चल रहे कंटेनर व बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार भाई बहन की हालत गंभीर संबंधित स्टालो पर लगे सामानो के विषय मे विस्तृत जानकारी लिया। इस दौरान मण्डलअध्यक्ष चुनार मंगरु साहनी, सर्वेश पटेल, पूर्वमण्डल अध्यक्ष नन्दलाल केशरी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत,ग्रामीण विकास,कृषि,कृषि रक्षा, सहकारिता,समाज कल्याण, अवर अभियंता लघु सिचाई, कुमुद,कार्यकत्री सुमन देवी,मनोरमा,ममता,सुमन गुप्ता आदि सहित आंगनवाड़ी कार्यकत्रिया मौजूद रही


Comments