राजद ने युवा चेहरे पर जताया भरोसा, डेवा पंचायत के मुखिया संतोष कुमार बने धनरूआ प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष

प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल ने सौंपी संगठनात्मक जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं ने कहा— पार्टी को मिलेगा नया नेतृत्व और नई ऊर्जा

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

धनरूआ (पटना)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में डेवा पंचायत के युवा मुखिया संतोष कुमार को धनरूआ प्रखंड का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया है। पटना स्थित राजद प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल ने उन्हें मनोनयन पत्र सौंपकर नई जिम्मेदारी सौंपी।
संतोष कुमार के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा के बाद धनरूआ एवं आसपास के क्षेत्रों में राजद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।

पार्टी नेताओं ने इसे संगठन में युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय बताया।इस अवसर पर लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव तथा मीसा भारती के नेतृत्व में पार्टी को और मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया गया। कार्यक्रम में संटू यादव, राज कुमार, भाई बिट्टू यादव, प्रतीक पटेल, दिलखुश यादव, पूर्व मुखिया योगेंद्र चंद्रवंशी, पूर्व विधायक रेखा देवी, जिला अध्यक्ष दीनानाथ यादव, विधायक प्रतिनिधि उपेंद्र कुमार, मेनन गोप सहित बड़ी संख्या में राजद नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जवाबदेही है। उन्होंने कहा कि धनरूआ प्रखंड के प्रत्येक पंचायत और गांव तक संगठन को मजबूत किया जाएगा तथा पुराने और नए कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन विस्तार अभियान चलाया जाएगा। गरीबों, किसानों, मजदूरों, युवाओं और जरूरतमंद लोगों की आवाज बनकर उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करना उनकी प्राथमिकता होगी।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पंचायत स्तर पर सक्रिय एवं लोकप्रिय जनप्रतिनिधि होने के कारण संतोष कुमार की नियुक्ति से धनरूआ प्रखंड में राजद संगठन को नई मजबूती मिलेगी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा।

मलिहाबाद कोतवाली फिर विवादों में: सिपाही अनुज पर प्रताड़ना के आरोप, सिपाही आशीष मलिक पर व्हाट्सएप ग्रुप से खबर हटाने का आरोप Read More मलिहाबाद कोतवाली फिर विवादों में: सिपाही अनुज पर प्रताड़ना के आरोप, सिपाही आशीष मलिक पर व्हाट्सएप ग्रुप से खबर हटाने का आरोप

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार