दिव्यांग छात्र की पीड़ा सुन भावुक हुए जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने तत्काल उपलब्ध कराई ट्राइसाइकिल, छात्रवृत्ति भुगतान के दिए निर्देश

Abhinav Shukla Picture
Published On

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश - जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के समक्ष मानवता और संवेदनशीलता का एक प्रेरणादायक उदाहरण देखने को मिला। जनसुनवाई में प्राथमिक विद्यालय बंजरिया के छात्र रवि पटेल पुत्र कमलेश पटेल ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर बताया कि वह दोनों पैरों से दिव्यांग है तथा कक्षा-5 की छात्रवृत्ति की धनराशि अभी तक उसे प्राप्त नहीं हुई है।
 
दिव्यांग छात्र की स्थिति को देखकर जिलाधिकारी श्री गौड़ ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।  दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अधिकारियों को छात्र को तुरंत ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, जिसके क्रम में जिलाधिकारी ने स्वयं अपने हाथों से रवि पटेल को ट्राइसाइकिल प्रदान की।
 
इसके साथ ही जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि छात्र की लंबित छात्रवृत्ति की धनराशि का तत्काल सत्यापन कर उसे उसके बैंक खाते में प्रेषित कराना सुनिश्चित करें।
 
जिलाधिकारी की इस संवेदनशील एवं मानवीय पहल से छात्र रवि तथा उसके परिजनों के चेहरे पर खुशी झलक उठी। ट्राइसाइकिल प्राप्त होने पर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े और उन्होंने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया। जनसुनवाई में की गई यह पहल प्रशासन की जनकल्याणकारी एवं संवेदनशील कार्यशैली का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनी।
UP Government uttar pradesh news district administration सरकारी योजना उत्तर प्रदेश समाचार UP Administration Rural Education Public Grievance Hearing Government Welfare Scheme public service ग्रामीण शिक्षा Administrative Action human interest story जनसुनवाई मानवता की मिसाल यूपी प्रशासन प्रेरणादायक खबर Inspirational News Student Welfare Scheme Public Welfare Initiative जनसेवा प्रशासनिक संवेदनशीलता सुशासन छात्र हित जिलाधिकारी चर्चित गौड़ Good Governance प्रशासनिक पहल सामाजिक सरोकार दिव्यांग कल्याण Government Assistance Social Welfare Humanitarian Initiative ### English SEO Tags (Comma Separated) Sonbhadra News Sonbhadra DM Charchit Gaur District Magistrate Sonbhadra Divyang Student Disabled Student Assistance Tricycle Distribution Jansunwai Sonbhadra Student Scholarship Scholarship Payment Divyang Empowerment Department Administrative Sensitivity Inclusive Education Student Support Tricycle for Disabled Student Primary School Student Banjariya School Ravi Patel Sonbhadra Administration Welfare Program Education Support Divyang Welfare Positive News India Empowering Divyang Students ### Hindi SEO Tags सोनभद्र समाचार दिव्यांग छात्र ट्राइसाइकिल वितरण छात्रवृत्ति रवि पटेल बंजरिया प्राथमिक विद्यालय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग सोनभद्र डीएम छात्र सहायता जनकल्याणकारी पहल शिक्षा सहायता छात्रवृत्ति भुगतान सोनभद्र प्रशासन सकारात्मक समाचार

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार