बकरीद को लेकर मसौढ़ी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

असामाजिक तत्वों और लहरिया कट बाइक चालकों पर पुलिस की रहेगी कड़ी नजर, पकड़े जाने पर होगी सीधी कार्रवाई

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

मसौढ़ी :- बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को मसौढ़ी थाना परिसर में थाना अध्यक्ष विवेक भारती के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के समाजसेवी, शिक्षक, जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी एवं विभिन्न समुदायों के लोग शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए थाना अध्यक्ष विवेक भारती ने कहा कि बकरीद मुस्लिम समुदाय का महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने, हुड़दंग करने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। विशेष रूप से लहरिया कट बाइक चलाकर लोगों की जान जोखिम में डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पकड़े जाने पर सीधे जेल भेजा जाएगा।

थानाध्यक्ष ने कहा कि मसौढ़ी शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। साथ ही लगातार गश्ती अभियान भी चलाया जाएगा ताकि त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

बैठक में मौजूद समाजसेवियों एवं शिक्षकों ने भी लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि मसौढ़ी हमेशा से गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक रहा है और यहां सभी समुदाय मिलजुल कर त्योहार मनाते हैं।

मलिहाबाद में राप्ती गंगा एक्सप्रेस से गिरकर यात्री की मौत, परिवार में मचा कोहराम Read More मलिहाबाद में राप्ती गंगा एक्सप्रेस से गिरकर यात्री की मौत, परिवार में मचा कोहराम

इस मौके पर नवल भारती, मुखिया रवि प्रकाश, शिक्षक विश्व रंजन, कृष्णा सर, मसूद राजा, धर्मेंद्र कुमार, रंगकर्मी लालमोहन सिंह, पलटन सिंह समेत कई समाजसेवी, पुलिसकर्मी एवं सैकड़ों नागरिक मौजूद रहे।

आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र से बदलेगा बिहार का भविष्य Read More आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र से बदलेगा बिहार का भविष्य

स्वतंत्र प्रभात -:  मनोज कुमार

तालाब में डूबने से कक्षा-6 के छात्र की मौत, परिजनों में मची चीख-पुकार Read More तालाब में डूबने से कक्षा-6 के छात्र की मौत, परिजनों में मची चीख-पुकार

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें