फीचर्ड

घोरावल में अखंड रामचरितमानस मानस पाठ का आयोजन 16 मई को, आम जनमानस से अपील
किसान बीज भंडार का विधायक ने किया उद्घाटन
जिलाधिकारी ने देवापुर (एन०एच०-35) से भटौली सेतु को जोडने हेतु मीरजापुर बाईपास मार्ग के सम्बंध मे बैठक कर की समीक्षा
सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के ब्राह्मण विरोधी बयान पर सवर्ण आर्मी में आक्रोश, जिला संयोजक सुशील पांडे व जिला अध्यक्ष मुकेश पांडे के नेतृत्व में फूंका गया पुतला
ऑपरेशन दहन के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, जनपद के विभिन्न थानों के 153 अभियोगों से संबंधित मादक पदार्थों का कराया गया विधिक निस्तारण/विनिष्टीकरण

सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के ब्राह्मण विरोधी बयान पर सवर्ण आर्मी में आक्रोश, जिला संयोजक सुशील पांडे व जिला अध्यक्ष मुकेश पांडे के नेतृत्व में फूंका गया पुतला

Mirzapur Swatantra Prabhat Picture
Published On

मीरजापुर

संवाददाता प्रवीण तिवारी

मिर्जापुर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज को "वैश्या के समान" बताने वाले आपत्तिजनक बयान के विरोध में आज सवर्ण आर्मी, मिर्जापुर के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। 

 

बंगाल में हुई जीत पर सांसद का स्वागत समारोह Read More बंगाल में हुई जीत पर सांसद का स्वागत समारोह

जिला संयोजक सुशील कुमार पांडे* एवं *जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार पांडे* के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अस्पताल तिराहा पर राजकुमार भाटी का पुतला दहन किया और सपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

शिव बाबा धाम में श्रद्धा, स्वाभिमान और सांस्कृतिक चेतना के साथ संपन्न हुआ “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” का जनपदीय मुख्य कार्यक्रम Read More शिव बाबा धाम में श्रद्धा, स्वाभिमान और सांस्कृतिक चेतना के साथ संपन्न हुआ “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” का जनपदीय मुख्य कार्यक्रम

जिला संयोजक सुशील कुमार पांडे* ने कहा, "राजकुमार भाटी का बयान ब्राह्मण समाज ही नहीं, पूरे सनातन धर्म का अपमान है। सपा ने हमेशा वोट के लिए समाज को बांटने का काम किया है। ब्राह्मण कोई 'विषय' नहीं, राष्ट्र का विचार है। अगर अखिलेश यादव 24 घंटे में माफी नहीं मांगते और भाटी को पार्टी से नहीं निकालते तो सवर्ण आर्मी पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करेगी।"

‘शापित बंगला’! 5 देशरत्न मार्ग में जो भी बना डिप्टी सीएम,वो  नहीं पूरा कर पायाअपना कार्यकाल Read More ‘शापित बंगला’! 5 देशरत्न मार्ग में जो भी बना डिप्टी सीएम,वो  नहीं पूरा कर पायाअपना कार्यकाल

सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के ब्राह्मण विरोधी बयान पर सवर्ण आर्मी में आक्रोश, जिला संयोजक सुशील पांडे व जिला अध्यक्ष मुकेश पांडे के नेतृत्व में फूंका गया पुतला

जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार पांडे* ने कहा, "ब्राह्मण समाज ने देश को चाणक्य, मंगल पांडे और चंद्रशेखर आजाद दिए हैं। सपा के नेता मंच से हमारा अपमान कर रहे हैं। ये बर्दाश्त नहीं होगा। आज पुतला फूंका है, कल सपा कार्यालय का घेराव करेंगे। 2027 में ब्राह्मण समाज वोट की चोट से इसका जवाब देगा।"
वही रमाकांत दुबे ने कहा कि समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष  ऐसे बेहूदा प्रवक्ता को तत्काल बर्खास्त कर गली का कुत्ता नहीं बना दिया तो हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा और आने वाले समय में चुनाव परिणाम समाजवादी पार्टी को उसकी औकात दिखा देगा

 

प्रदर्शन करने वाले में मुख्य रूप से गुड्डू सिंह  कृष्णकांत दुबे आनंद पाठक  एडवोकेट विनय पांडे  चिंटू सिंह कल्लू दुबे अवनीश दुबे  अजय दुबे दिलीप सिंह गहरवार 
अभिषेक सिंह धवल
इंस्पेक्टर सिंह शिवम
मधुकर मिश्रा 
रमाकांत दुबे अन्य सवर्ण कार्यकर्ताओं ने ब्राह्मण का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान""राजकुमार भाटी माफी मांगो""जय दादा परशुराम"* के नारे लगाए। 

सवर्ण आर्मी ने चेतावनी दी कि यदि सपा नेतृत्व ने तत्काल कार्रवाई नहीं की तो संगठन जनपद स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक आंदोलन तेज करेगा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार