नवीनतम
फीचर्ड
44 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा, प्रथम बीआरटीसी (बिहार पुलिस) दीक्षांत परेड समारोह सम्पन्न
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज सलामी के साथ कि गई
बेतिया। 44वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, नरकटियागंज परिसर में दिनांक 22 मई शुक्रवार को बिहार पुलिस के मुजफ्फरपुर एवं मोतिहारी जिला पुलिस बल के कुल 152 प्रशिक्षु जवानों का प्रशिक्षण एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न कराया गया। जहां इस शपथ ग्रहण एवं प्रशिक्षण समारोह के मुख्य अतिथि निशीत कुमार उज्जवल, भारतीय पुलिस सेवा, महा-निरीक्षक, सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, पटना उपस्थित रहें. मुख्य अतिथि का स्वागत बलवंत सिंह नेगी, कमाडेंट, 44 वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, नरकटियागंज (बिहार) द्वारा किया गया। वही दीक्षांत परेड समारोह कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक बेतिया डॉ शौर्य सुमन, सिकटा विधायक समृद्ध वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज सलामी के साथ कि गई, तत्पश्चात कल 152 प्रशिक्षु पुलिस बालों को उनके कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलायी गई , पश्चात् इसके परेड एवं परेड का निरीक्षण मुख्य अतिथि निशीत कुमार उज्जवल ने किया। प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए निशीत कुमार उज्जवल ने बताया कि यह पहली बार हो रहा है कि एसएसबी के द्वारा बिहार पुलिस के 316 पुलिस कांस्टेबल जो प्रशिक्षु जो थे उन्हें ट्रेंड किया गया है, आज के इस दीक्षांत परेड समारोह में 152 प्रशिक्षुओ को जो की मुजफ्फरपुर के 68 एवं मोतिहारी के 84 प्रशिक्षु पुलिस बल को दीक्षांत परेड के साथ उन्हें कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई गई।
इन पुलिस बलो को कुल 270 दिनों की ट्रेनिंग दी गई, और यह शुरुआत हुई है बिहार पुलिस बलो की 21 जुलाई 2025 से 22 मई 2026 तक इन सभी को ट्रेनिंग कराई गई, प्रशिक्षण अवधि के दौरान शारीरिक दक्षता, हथियार संचालन, कानून एवं व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण तथा आंतरिक सुरक्षा संबंधी विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण एवं बी.पी. टी एग्जाम आदि कराए गए। बहुत कठिन परिश्रम के साथ इन्होंने यह प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इन्हें अपने कर्तव्य के प्रति समाज के प्रति जो शपथ आज ली है उस शपथ पर निरंतर यह कायम रहेंगे जिसकी हम आशा करते हैं


Comments