नवीनतम
फीचर्ड
छठ घाट बनवाने को लेकर उपमुखिया और ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
छठ घाट की निर्माण कार्य मे हुई भारी अनियमियता पर कार्यवाही करे
योगापट्टी : योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र के बलुआ भवानीपुर पंचायत के वार्ड नंबर सात के पोखरा पर एक ही स्थान पर उपमुखिया और जिला परिषद ने छठ घाट का निर्माण कार्य शुरू कराया हैं जहाँ पंचायत बलुआ भवानीपुर वार्ड नंबर सात के निवासी उपमुखिया प्रेमचंद्र प्रसाद कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह छठ घाट का निर्माण कार्य मुझे कराना था क्योंकि मैंने इस कार्य के लिए पहले से ही पंचायत के मुखिया इंदु देवी द्वारा स्वीकृति प्राप्त किया हैं यह योजना पंद्रहवी वित्त आयोग द्वारा 2023-2024 से हो रहा हैं जहाँ जिला परिषद क्षेत्र संख्या तेरह द्वारा ता जबरजस्ती कराया जा रहा हैं उन्होंने यह भी बताया कि मैंने इस घाट पर मिट्टी का कार्य कराया हैं,वहीं इस विषय पर मुखिया से प्रतिक्रिया लिया तो उन्होंने बताया कि
उपमुखिया को हमारे द्वारा योजना पारित कराकर निर्माण कार्य शुरू कराया गया हैं पंचायत सचिव सुबोध कुमार से प्रतिक्रिया लेने पर उन्होंने बताया कि मैंने एक माह पहले चर्चा लिया हैं यह मामला पूर्व का हैं इस विषय पर जिला परिषद से प्रतिक्रिया लेने पर उन्होंने बताया कि मैंने इस छठ घाट का निर्माण कार्य वहाँ के ही ग्रामीणों के कहने पर ही कराना शुरू किया हैं अगर ग्रामीण चाहते हैं कि यह निर्माण कार्य मै न कराऊं तो मै नहीं कराऊंगा। वहीं इस निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीण महंत ठाकुर, हरिन्द्र प्रसाद, रुदल महतो, सीताराम राम और बहुत से ग्रामीण ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि लगभग एक वर्ष पहले भी जिला परिषद के द्वारा छठ घाट का निर्माण कार्य कराया गया हैं जो कि पूरी तरह ध्वस्त होता नजर आ रहा हैं ग्रामीण लोगो ने यह मांग किया कि वरीय पदाधिकारी इस निर्माण कार्य को अपने स्तर से जाँच करे और पूर्व मे बनाये गये छठ घाट की निर्माण कार्य मे हुई भारी अनियमियता पर कार्यवाही करे।


Comments