ग्राम पंचायत रोरवा में भ्रष्टाचार जांच रिपोर्ट की कॉपी न मिलने पर जिलाधिकारी से लगाई गुहार

शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से मांग की है कि ग्राम पंचायत रोरवा में कराई गई जांच की रिपोर्ट की प्रति उपलब्ध कराते हुए मामले में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।

राजेश तिवारी Picture
Published On

कोन/सोनभद्र-

विकास खंड कोन अंतर्गत ग्राम पंचायत रोरवा में ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए कार्यों में कथित अनियमितताओं और सरकारी धन के दुरुपयोग के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले की जांच कराई जा चुकी है, लेकिन शिकायतकर्ता को अब तक जांच रिपोर्ट की प्रति उपलब्ध नहीं कराई गई है। इससे नाराज शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी सोनभद्र को पुनः प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

IMG_20260525_162839

ग्राम रोखा निवासी राजेश कुमार भाटिया ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों में भ्रष्टाचार और धन गबन की शिकायत पूर्व में की गई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा पत्र संख्या-3644 दिनांक 28 जनवरी 2026 को जांच टीम गठित कर मामले की जांच के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद 12 मार्च 2026 को जांच टीम गांव पहुंची और विभिन्न कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

 सीबीएसई कक्षा 10 सामाजिक विषय की परीक्षा सकुशल संपन्न  Read More  सीबीएसई कक्षा 10 सामाजिक विषय की परीक्षा सकुशल संपन्न

शिकायतकर्ता का आरोप है कि जांच पूरी होने के बाद भी आज तक जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय द्वारा जांच रिपोर्ट की प्रति उपलब्ध नहीं कराई गई। उन्होंने बताया कि इस संबंध में 7 मार्च 2026 को भी जिला पंचायत राज अधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

 माय भारत प्रतापगढ़ के संयुक्त निदेशक का आकस्मिक निधन, विभाग में छाया शोक Read More  माय भारत प्रतापगढ़ के संयुक्त निदेशक का आकस्मिक निधन, विभाग में छाया शोक

पीड़ित ने जिलाधिकारी से मांग की है कि ग्राम पंचायत रोरवा में कराई गई जांच की रिपोर्ट की प्रति उपलब्ध कराते हुए मामले में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। वहीं ग्रामीणों में भी मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इस बाबत जिला पंचायत राज अधिकारी से सेल फोन पर सम्पर्क करने का प्रयास किया गया किन्तु सम्पर्क नहीं हो सका। वही एडीपीआरओ सोनभद्र ने कहा उक्त प्रकरण की जानकारी नहीं है।

बालिका सशक्तिकरण की बात, लेकिन विस्थापित आज भी बदहाल, एनटीपीसी  पर उठे सवाल Read More बालिका सशक्तिकरण की बात, लेकिन विस्थापित आज भी बदहाल, एनटीपीसी पर उठे सवाल

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें