चतरा क्षेत्र की जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु जिला अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

ब्लॉक चतरा के कई गांवों में मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -

भारतीय जनता पार्टी मण्डल चतरा के महामंत्री श्यामू मिश्रा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की तीन प्रमुख जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। श्री मिश्रा ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चतरा पूरे ब्लॉक का एकमात्र अस्पताल है। दूर-दराज के क्षेत्रों एवं दूसरे ब्लॉकों से भी मरीज यहां आते हैं, जिसके कारण मरीजों का अत्यधिक दबाव है। 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं चालू रहती हैं, परंतु यहां मात्र 2 चिकित्सक, 1 फार्मासिस्ट एवं 1 वार्डबॉय ही तैनात हैं।

स्टाफ की कमी के कारण डॉक्टरों व कर्मचारियों को मरीजों के इलाज में अत्यंत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने पीएचसी चतरा में कम से कम 2 अतिरिक्त चिकित्सक तथा 1 फार्मासिस्ट एवं 1 वार्डबॉय की तत्काल नियुक्ति की मांग की।

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक Read More मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

 ब्लॉक चतरा के कई गांवों में मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। बतादे कि रामगढ कस्बा के कब्रिस्तान से लेकर खंड शिक्षा अधिकारी, चतरा कार्यालय तक अवैध रूप से झुग्गी-झोपड़ियां लगाकर कब्जा किया गया है । इसी मार्ग पर तीन विद्यालय संचालित होते हैं।

सोनभद्र पुलिस की महत्वपूर्ण उपलब्धि ,CEIR पोर्टल के माध्यम से खोए मोबाइल फोन बरामद करने में उत्तर प्रदेश में दूसरा स्थान Read More सोनभद्र पुलिस की महत्वपूर्ण उपलब्धि ,CEIR पोर्टल के माध्यम से खोए मोबाइल फोन बरामद करने में उत्तर प्रदेश में दूसरा स्थान

असामाजिक तत्वों द्वारा छात्र-छात्राओं को परेशान किया जाता है, जिससे उन्हें असहजता का सामना करना पड़ता है। श्री मिश्रा ने जनहित में अवैध अतिक्रमण हटवाकर उचित कार्रवाई की डीएम से मांग की। आगे उन्होंने कहा कि उपरोक्त समस्याएं आम जनता से सीधे जुड़ी हैं और इनके शीघ्र निराकरण से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने जिला प्रशासन से अपेक्षा की है कि इन बिंदुओं पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए।

कोन क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर लोगों का फूटा गुस्सा Read More कोन क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर लोगों का फूटा गुस्सा

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें