लालगंज तहसील क्षेत्र में नहीं है बड़ी हॉस्पिटल की व्यवस्था  घटना के बाद हॉस्पिटल ना पहुंचकर रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं मरिज। 

ग्रामीण बेहतर स्वास्थ्य और बच्चों के भविष्य के लिए गांव से पलायन करके  भाड़े का कमरा लेकर शहरों में रहने के लिए है मजबूर।

Mirzapur Swatantra Prabhat Picture
Published On

हलिया मीरजापुर। 

संवाददाता प्रवीण तिवारी

मीरजापुर। मिर्जापुर जिले मे  एक तहसील लालगंज पड़ता है जहां पर लोगो को  सही समय पर नहीं मिल पाता सरकारी इलाज की व्यवस्था लालगंज क्षेत्र का  क्षेत्रफल इतना लंबा है। लालगंज क्षेत्र में सिर्फ एक सीएससी केंद्र बनाया गया है बाकी न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए गए हैं जहां पर सिर्फ मरीजों को रेफर किया जाता है रेफर होते-होते मरिज ट्रामा सेंटर बहुत कम मरीज पहुंच पाते हैं बाकी मरिज रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं ऐसी स्थिति में लालगंज तहसील क्षेत्र के लोगों का मांग है।

कि लालगंज तहसील क्षेत्र में एक ट्रामा सेंटर बनाया जाए जिससे क्षेत्रफल लंबा होने के नाते लोगों का जान बचना शुरू हो जाएगा प्रतिदिन लालगंज क्षेत्र मे  बड़ी-बड़ी घटनाएं दुर्घटनाएं होती रहती हैं नहीं मिल पाता लोगों को बेहतर इलाज ग्रामीणों का माने तो लालगंज  ब्लॉक मुख्यालय में लगभग 53 ग्राम पंचायत जुड़ते हैं और हलिया विकासखंड में लगभग 79 ग्राम पंचायत जोड़े जाते हैं जिसमें सबसे ज्यादा क्षेत्रफल लंबा हलिया का है।

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ Read More 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ

जहां पर कोई समुचित इलाज की व्यवस्था मरीजों को नहीं मिल पाता है हलिया क्षेत्र से दक्षिण के तरफ न्याय पंचायत उमरिया पड़ता है जहां से लोग कई किलोमीटर का यात्रा करके तब हलिया मुख्यालय पहुंचते हैं वही हलिया से पूर्वी तरफ मतवार न्याय पंचायत पड़ता है जहां पर आजादी के बाद लोगों ने नहीं किया सड़क का दर्शन आज भी लोग गड्ढे और कीचड़ के रास्ते चलने पर है मजबूर मतवार न्याय पंचायत से मरीजों को लेकर एंबुलेंस हलिया लगभग डेढ़ से 2 घंटे में पहुंचती है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोटन में योगाभ्यास करते भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता Read More अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोटन में योगाभ्यास करते भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता

बड़ी घटना होने के काफी देर बाद पहुंचती है सरकारी वाहन जिससे लालगंज व हलिया की जनता सरकार से मांग करना चाहती है। कि लालगंज क्षेत्र में एक बड़ी हॉस्पिटल का प्रावधान किया जाए जिससे लोगों को सही उपचार व घटनाओं से बचाया जा सके जबकि हकीकत यह है कि हलिया क्षेत्र के लोग बेहतर स्वास्थ्य व बेहतर बच्चों के भविष्य के लिए पलायन करके शहरों में मकान भाड़े का लेकर बच्चों का भविष्य बना रहे हैं।

सरकारी और किसानों की जमीनों पर अवैध कब्जों के विरोध में 29 जून को लखनऊ में होगा मंडल आयुक्त कार्यालय का घेराव Read More सरकारी और किसानों की जमीनों पर अवैध कब्जों के विरोध में 29 जून को लखनऊ में होगा मंडल आयुक्त कार्यालय का घेराव

आज भी लालगंज तहसील को लोग पिछड़ इलाके के नाम से जानते हैं ग्रामीण अपनी जान बचाने के लिए झोलाछाप डॉक्टरों के यहां जाते हैं जहां पर ग्रामीणों का सिर्फ और सिर्फ शोषण किया जाता है बड़ी सरकारी हॉस्पिटल होने पर गरीब नहीं होंगे झोलाछाप डॉक्टरों के शिकार आज भी लालगंज तहसील में गरीबी का सिलसिला देखने को मिलता है जहां पर लोग झुकी झोपड़ी में ही निवास आज भी करते हैं ऐसे स्थिति में ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जटिल समस्या से अवगत कराना चाहते हैं कि एक तहसील क्षेत्र में बड़ी अस्पताल बनाया जाए जिससे लोगों को राहत मिल सके।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें