नवीनतम
फीचर्ड
जमीन विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला,
धारदार हथियार से फोड़ा सिर
स्वतंत्र प्रभात -: मनोज कुमार
मसौढ़ी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने तीन लोगों के खिलाफ मसौढ़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित वीरेंद्र कुमार, उम्र 55 वर्ष, पिता स्वर्गीय कामेश्वर प्रसाद, निवासी धनबाद, पोस्ट उस्मानचक, थाना मसौढ़ी, जिला पटना ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 20 मई की शाम करीब छह बजे देवता गांव निवासी रविंद्र कुमार, उनकी पत्नी सुधा कुमारी तथा पुत्री नेहा राज धारदार हथियार लेकर उनके घर में घुस आए।
आरोप है कि सभी लोग गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर रविंद्र कुमार ने धारदार हथियार से वीरेंद्र कुमार के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया और काफी खून बहने लगा। पीड़ित ने आरोप लगाया कि इसी दौरान सुधा कुमारी ने उनकी जेब से एक हजार रुपये भी निकाल लिए।
घटना के दौरान शोरगुल सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। घायल अवस्था में पीड़ित का इलाज कराया गया।
वीरेंद्र कुमार ने आवेदन में बताया कि आरोपितों द्वारा पिछले दो वर्षों से लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। उन्होंने कहा कि जमीन विवाद को लेकर पहले भी कई बार तनाव की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है और अब उनलोगों ने हमला कर जान लेने की कोशिश की है। पीड़ित ने अपने एवं परिवार की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। इधर, मसौढ़ी थाना पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Comments