नवीनतम
फीचर्ड
बिजली कटौती के साथ सूर्यदेव के प्रचंड ताप से झुलसते कानपुर में धधकी गत्ता फैक्ट्री
यहां घंटों बिजली कटौती के साथ सूर्य के जारी प्रचंड ताप से झुलसते महानगर में आज तड़के अचानक आग लग जाने से घटना फैक्ट्री धधक उठी। साकेत नगर में आज गुरुवार को तड़के हुई इस घटना के दौरान कई सिलेंडरों में हुए विस्फोट ने भी लोगों में दहशत पैदा कर दी।
कानपुर। यहां घंटों बिजली कटौती के साथ सूर्य के जारी प्रचंड ताप से झुलसते महानगर में आज तड़के अचानक आग लग जाने से घटना फैक्ट्री धधक उठी।
साकेत नगर में आज गुरुवार को तड़के हुई इस घटना के दौरान कई सिलेंडरों में हुए विस्फोट ने भी लोगों में दहशत पैदा कर दी। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने बड़ी मुश्किल से 4 घंटे बाद आग पर काबू पाया।
गत्ता फैक्ट्री में लगी इस आग की भयानकता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गैस सिलेंडरों के चपेट में आते ही 10-10 फीट ऊंची लपटें उठने लगीं। जिससे भयभीत लोग शोर मचाते हुएघर छोड़कर भाग खड़े हुए। इसके कुछ ही देर बाद दी गई सूचना पर पांच फायर स्टेशनों से करीब 9 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। चार घंटे बाद फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस आग कितना नुकसान हुआ है। इसकी जानकारी समाचार लिखे जाने तक नहीं हो पाई है।वहीं मामले की जांच भी शुरू किए जाने की बात कही गई है।
अवगत कराते चले कि आग लगने की यह घटना पहली नहीं है। इसके पहले भी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में भी आग लगने से लाखों की फसल जलकर भी नष्ट हो चुकी है। इनमें से कई घटनाएं शार्ट सर्किट की वजह से हुई बताई गई हैं। वहीं दूसरी ओर जिले में सूर्य देव के प्रचंड ताप का प्रहार भी लगातार जारी है। लोगों पर इसके जानलेवा असर पर बिजली की घंटों कटौती भी अपना अहम रोल निभा रही है। जिसके फल स्वरुप भीषण गर्मी से बीमार होने वालों की संख्या में भी इजाफा होने का दावा किया गया है।


Comments