जर्जर आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मति एवं शौचालय व्यवस्था की हुई समीक्षा

आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

बेतिया। उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारियों एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जर्जर आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मति एवं शौचालयों की स्थिति की समीक्षा की। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी केंद्रों की आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जिन केंद्रों की भवन स्थिति जर्जर है, उनकी सूची तैयार कर शीघ्र मरम्मति कार्य कराया जाए ताकि बच्चों एवं सेविकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो सके।

समीक्षा के क्रम में आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालयों की उपलब्धता एवं उनकी कार्यशील स्थिति की भी विस्तार से जानकारी ली गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां शौचालय अनुपयोगी हैं, वहां आवश्यक मरम्मति एवं साफ-सफाई की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जाए। उप विकास आयुक्त ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं, इसलिए वहां मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार