जनपद में जनगणना 2027 का कार्य पकड़ रहा गत, गांव गांव पहुंच रहे जनगणना कर्मी

प्रमुख जनगणना अधिकारी/जिलाधिकारी ईशा प्रिया की अपील – सभी लोग अपनी स्व-गणना आईडी (SE ID) प्रगणकों के साथ साझा करें और जनगणना के कार्य में सक्रियता के साथ सहयोग प्रदान करें।

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

अम्बेडकरनगर।

भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जनपद अम्बेडकर नगर में जनगणना 2027 से संबंधित प्रारंभिक गतिविधियों का संचालन व्यापक स्तर पर किया जा रहा है। जनपद में निर्धारित कुल 4429 गणना ब्लाकों में जनगणना का कार्य किया जाना है।

प्रमुख जनगणना अधिकारी/जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने नागरिकों से विशेष अनुरोध करते हुए कहा कि वे अपने मकान सूचीकरण (HLO) कार्य को पूर्ण कराने हेतु अपनी स्व-गणना आईडी (SE ID) प्रगणकों के साथ साझा करें, जिससे गणना कार्य अधिक सरल, सटीक एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके। उन्होंने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की आधारभूत प्रक्रिया है। जनगणना से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, पेयजल, सड़क, सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की रूपरेखा तैयार की जाती है। उन्होंने कहा कि जनगणना के दौरान नागरिकों द्वारा उपलब्ध कराई गई सभी सूचनाएं पूर्णतः गोपनीय रखी जाती हैं तथा उनका उपयोग केवल सांख्यिकीय एवं शासकीय नियोजन उद्देश्यों के लिए किया जाता है। इसलिए आमजन बिना किसी संकोच के प्रगणकों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं।

IMG-20260524-WA1030

लू से बचाव के लिए सोनभद्र विकास समिति ने महिला समूहों को किया जागरूक Read More लू से बचाव के लिए सोनभद्र विकास समिति ने महिला समूहों को किया जागरूक

उन्होंने कहा कि “हम सबकी सहभागिता, विकसित भारत की आधारशिला” के संकल्प को साकार करने हेतु प्रत्येक नागरिक की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। सही एवं विश्वसनीय आंकड़े ही योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

में दबंगों का कहर: पति-पत्नी पर लाठी-डंडों से हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज Read More में दबंगों का कहर: पति-पत्नी पर लाठी-डंडों से हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उक्त जानकारी देते हुए जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योत्स्ना बंधु ने समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना 2027 के कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान करें तथा प्रगणकों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराकर इसे सफल बनाने में सहभागी बनें।

जनजाति सांस्कृतिक समागम में शामिल होने दिल्ली रवाना हुआ सोनभद्र का जत्था, धर्मांतरण के मुद्दे पर सौंपेंगे ज्ञापन Read More जनजाति सांस्कृतिक समागम में शामिल होने दिल्ली रवाना हुआ सोनभद्र का जत्था, धर्मांतरण के मुद्दे पर सौंपेंगे ज्ञापन

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें