शिव बाबा धाम में श्रद्धा, स्वाभिमान और सांस्कृतिक चेतना के साथ संपन्न हुआ “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” का जनपदीय मुख्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री के संबोधन के लाइव प्रसारण में कुर्सियां दिखीं खाली, दिखी खानापूर्ति

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

सनातनी भाजपा से एमएलसी डॉ हरिओम पाण्डेय के अलावा नहीं दिखा कोई जिला स्तरीय नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

अम्बेडकरनगर

भारत की सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना एवं राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के अंतर्गत जनपद स्तरीय मुख्य कार्यक्रम सोमवार को शिव बाबा धाम में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सदस्य विधान परिषद हरिओम पांडेय, जिलाधिकारी ईशा प्रिया, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योत्स्ना बंधु, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी अकबरपुर प्रतीक्षा सिंह, जिला विकास अधिकारी, डीसी एनआरएलएम, अधिशाषी अधिकारी अकबरपुर बीना सिंह, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

IMG-20260511-WA0844

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं एवं उपस्थित जनसमूह ने भारत की सांस्कृतिक विरासत, सनातन परंपरा एवं राष्ट्र गौरव के प्रतीक सोमनाथ मंदिर की गौरवगाथा को स्मरण करते हुए सामूहिक रूप से आस्था एवं स्वाभिमान का संदेश दिया।

नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का 2 जून होगा जिले में प्रथम आगमन Read More नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का 2 जून होगा जिले में प्रथम आगमन

मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के संबोधन का हुआ सजीव प्रसारण

घर के बाहर सो रहे ट्रक स्वामी की हत्या, सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट। Read More घर के बाहर सो रहे ट्रक स्वामी की हत्या, सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट।

 

गोरखपुर: सिकरीगंज में रास्ते के विवाद में महिला की मौत, दो पट्टीदारों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा Read More गोरखपुर: सिकरीगंज में रास्ते के विवाद में महिला की मौत, दो पट्टीदारों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा

कार्यक्रम के अंतर्गत सोमनाथ ज्योतिर्लिंग से प्रधानमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण व बनारस में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम का प्रसारण भी श्रद्धालुओं को दिखाया गया। जिसे लोगों ने अत्यंत श्रद्धा एवं उत्साह के साथ देखा। साथ ही जनपद, तहसील एवं विकास खंड स्तर पर स्थित विभिन्न शिवालयों में जनभागीदारी के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए एवं सजीव प्रसारण को दिखाया गया। विद्यालयों में निबंध लेखन, रंगोली प्रतियोगिता एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक विरासत से जोड़ने का प्रयास किया गया।


IMG20260511111727

विधान परिषद सदस्य हरिओम पाण्डेय ने किया संबोधित 

IMG-20260511-WA0836

कार्यक्रम में सदस्य विधान परिषद हरिओम पाण्डेय सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की आत्मगौरव, संघर्ष, पुनर्निर्माण एवं सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। गुजरात के प्रभास पाटन स्थित विश्वविख्यात सोमनाथ मंदिर भारतीय सभ्यता की अटूट श्रद्धा एवं पुनर्जागरण का जीवंत प्रतीक है, जिसने सदियों से देशवासियों को आत्मबल एवं एकता का संदेश दिया है। इसी क्रम में जनपद अंबेडकरनगर में भी यह कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह एवं जनसहभागिता के साथ संपन्न कराया गया।

Post Comments

Comments