त्रिदिवसीय समर कैंप का  समापन, बच्चों ने विविध गतिविधियों में दिखाया उत्साह

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की आचार्य भगिनी एवं अभिभावकों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात | संवाददाता अतुल कुमार 

बेतिया। दिनांक 23 मई शनिवार को सरस्वती विद्या मंदिर, बरवत सेना, बेतिया में आयोजित त्रिदिवसीय समर कैंप का समापन उत्साह एवं उल्लास के वातावरण में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की आचार्य भगिनी एवं अभिभावकों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

समर कैंप के अंतिम दिन छोटे-छोटे भैया बहनों ने विभिन्न रचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने डंबल योग का अभ्यास किया, वहीं फायरलेस कुकिंग गतिविधि के अंतर्गत स्वादिष्ट सैंडविच बनाना सीखा। इसके अतिरिक्त भैया बहनों  ने नृत्य सीखा  तथा तरणताल का आनंद भी लिया। पूरे कार्यक्रम में भैया बहनों का उत्साह देखने योग्य था। विद्यालय के प्रधानाचार्य फणीश्वर नाथ ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के समर कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इससे बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, अनुशासन एवं सहयोग की भावना विकसित होती है। प्राथमिक खंड के प्रधानाचार्य गौरी शंकर प्रसाद ने कहा कि विद्यालय आगे भी भैया बहनों के विकास हेतु इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन करता रहेगा। मौके पर विद्यालय के मीडिया प्रभारी बबलू कुमार, त्रिपुरारी कुमार सहित सभी आचार्य बंधु-भगिनी उपस्थित रहे।

भारतीय भाषाओं के प्रति जागरूकता लाने के लिए 'टीचर्स ऑफ बिहार' की बड़ी पहल Read More भारतीय भाषाओं के प्रति जागरूकता लाने के लिए 'टीचर्स ऑफ बिहार' की बड़ी पहल

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें