बेटा, बहु के प्रताड़ित करने से बाप की हुए मृत्यु
पुलिस ने कब्जे मे ले शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए
योगापट्टी : योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र के नवलपुर थाना क्षेत्र के नवलपुर पंचायत के वार्ड नंबर छः के किशोरी मुखिया उम्र 50 वर्ष पिता -भोला मुखिया की रविवार को शाम मे मृत्यु हो गया हैं, घटना की सुचना मिलते ही नवलपुर थाना की पुलिस अपने दल बल के साथ छापेमारी कर शव को अपने कब्जे मे लेकर मृत्यु के कारणों को स्पष्ट रूप जानने के लिए पोस्टमार्टम के लिए गवर्मेँट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल बेतिया भेज दिया हैं ।
वहीं थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मामला रविवार शाम की हैं बताया गया हैं कि बेटा और बहु के द्वारा किशोरी मुखिया के साथ मारपीट किया गया हैं यह भी जानकारी मिली हैं कि मृत व्यक्ति को बेटा और बहु के द्वारा प्रताड़ित किया जाता था।


Comments